Search KhabarFast

Press ESC to close

Iran-US War: जंग के बीच ईरान में डोली धरती, रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता दे रहा बड़ा संकेत

Iran-US War: जंग के बीच ईरान में डोली धरती, रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता दे रहा बड़ा संकेत

Earthquake In Iran: युद्ध के मैदान में कूद चुका ईरान इन दिनों न सिर्फ अमेरिका और इजरायल से लोहा ले रहा है बल्कि प्राकृतिक आपदाओं का भी उसे सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि ईरान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ईरान के गेराश में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है।

अमेरिकी भूवेज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि गेराश क्षेत्र में 4.3 तीव्रता  भूंकप आया है। गेराश दक्षिणी ईरान में एक ऐसे गलियारे पर स्थित है जो प्रमुख ऊर्जा, बंदरगाह और सैन्य अवसंरचनाओं को जोड़ता है। रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

परमाणु ठिकाने से दूर भूकंप का केंद्र

बता दें कि गचिन यूरेनियम खदान गेराश से लगभग 250-300 किलोमीटर दक्षिण-पू्र्व में स्थित है। गचिन ईरान के घरेलू यूरेनियम अयस्क स्त्रोतों में से एक है। इसके अलावा बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र भी गेराश से करीब 250-300 किलोमीटर दूर है। बुशहर फारस की खाड़ी के तट पर ईरान का एकमात्र कार्यरत नागरिक परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। हालांकि भूकंप के बाद किसी भी परमाणु ठिकानों पर किसी घटना की पुष्टी नहीं हुई है।

तनाव से गुजर रहा ईरान

बता दें कि ईरान पहले ही तनाव से गुजर रहा है। अमेरिका और इजरायल एक साथ ईरान पर हमला कर रहा है। हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की भी मौत हो गई है। इस हमले में ईरान के कई अन्य बड़े लीडर भी मारे गए हैं। हमले में खामेनेई के परिजन भी मारे गए हैं। जिसके बाद ईरान में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, ईरान भी पीछे हटने को तैयार नहीं है और इजरायल-अमेरिका पर पलटवार कर रहा है। अब युद्ध के बीच ईरान में भूंकप का आना, इससे कई बड़े सवाल भी खड़े होने लगे हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Donald Trump:वेनेजुएला-ईरान के बाद इस देश पर ट्रंप की टेढ़ी नजर! कहा- जल्द ही कब्जा करने वाले हैं

Donald Trump On Cuba:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई बहस छेड़ दी है। फ्लोरिडा के पाम बीचेस में फोरम क्लब के एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका जल्द क्यूबा पर कब्जा करने वाला है।

‘उन्हें नहीं पता कि उनके लीडर कौन हैं’ ईरान को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा दावा

Donald Trump on Iran: पश्चिमी एशिया संघर्ष पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ज़्यादातर लोग इसे पूरी तरह से गैर-कानूनी मानते हैं। साथ ही, हमारे यहां सीज़फ़ायर हुआ था, इसलिए आपको अतिरिक्त समय मिल जाता है, लेकिन किसी दूसरे देश ने ऐसा नहीं किया है। हम एक बड़ी जीत के बीच में हैं। हम ईरान के साथ डील कर रहे हैं। वे एक डील करना चाहते हैं। वे करीब आते हैं, और फिर लोगों का एक नया समूह आ जाता है। उन्हें नहीं पता कि उनके लीडर कौन हैं। वे बहुत कन्फ्यूज़ हैं।

ट्रंप ने फिर दोहराया सीजफायर का राग, कहा-भारत-पाक जंग मैंने रोकी, खुद को बताया हीरो

Trump statement on India-Pakistan: भारत के पाकिस्तान खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को करीब 1 साल होने जा रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सीजफायर को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने आठ लड़ाइयां खत्म कीं। लगभग हर मामले में, उन्होंने मुझे थैंक यू लेटर भेजे और नोबेल कमेटी को लेटर भेजे। भारत- पाकिस्तान के बीच तनाव को मैंने रुकवाया। इस मामले में पाकिस्तान के पीएम ने कहा, मैंने 30 से 50 मिलियन जानें बचाईं। लेकिन यह इससे ज़्यादा भी हो सकता था। दो न्यूक्लियर देश एक-दूसरे से भिड़ रहे थे। 11 हवाई जहाज मार गिराए गए। मैंने इसे टैरिफ लगाकर हल किया। मैंने कहा, अगर तुम लड़ते रहे तो मैं तुमसे टैरिफ चार्ज करूंगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast