Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL Impact Player Rule: आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम में होगा बदलाव? BCCI ने उठाया बड़ा कदम

IPL Impact Player Rule: आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम में होगा बदलाव? BCCI ने उठाया बड़ा कदम

IPL Impact Player Rule: आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम में बड़े बदलाव होने की आहट आ रही है। इसको लेकर बीसीसीआई ने बड़ा कमद उठाया है। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों से इम्पैरक्ट प्लेयर नियम को पर राय मांगी है। टीम को राच भेजने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया गया है।

आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर पिछले कुछ समय में क्रिकेट जगत के बीच दो राय बन रही है। खासकर पिछले सीजन में कई मुकाबलों में बड़े स्कोर देखने को मिले। आलोचकों का कहना है कि ज्यादा बल्लेबाजी विकल्प मिलने से गेंदबाजों के काफी मशक्कत करनी पड़ती है।  

बीसीसीआई ने मांगे सुझाव

एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों से केवल इम्पैक्ट प्लेयर नहीं बल्कि क्रिकेट संचालन समेत कई मुद्दों पर सुझाव मांगें हैं। जिसमें अंपायरिंग, PMOA, अभ्यास सत्र और खेल की परिस्थितियां शामिल है। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या,अक्षर पटेल और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी इस नियम के खिलाफ खुलकर अपनी राय रख चुके हैं। हालांकि, लीग में इस नियम के समर्थक भी मौजूद हैं। BCCI ने फ्रेंचाइजियों से कहा कि वह अपनी क्रिकेट ऑपरेंशंस टीमों के साथ इन मुद्दों पर चर्चा कर टीम को अपनी राय भेजे।

इम्पैक्ट प्लेयर रुल पर आ सकता है अपडेट

पिछले आईपीएल सीजन मैच के दिन सुरक्षा भी एक कारण बनी थी। PMOA क्षेत्र में अनधिकृत लोगों के पहुंचने की घटनाओं के बाद बीसीसीआई को खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और टीम मालिक के बीच सीजन में नए दिशा-निर्देश जारी करने पड़े थे। अब सबकी नजर फ्रेंचाइजियों की राय पर है। बड़ा सवाल यही है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम अगले सीजन में भी जारी रहेगा या फिर BCCI इसमें कोई बदलाव करेगा। 

Also read: यशस्वी जायसवाल पर चला आईसीसी का चाबूक, श्रीलंकाई खिलाड़ी को भी मिली सजा; मैदान पर हुई थी भिड़ंत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: टीम इंडिया के नॉकआउट मैचों का बदला समय, जानें कब खेलेगा भारत

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के कुछ नॉकआउट मुकाबलों के समय में बदलाव किया गया है।

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ सकती है मुश्किलें, होम डेब्यू पर टिकी फैंस की नजर

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए मौसम चिंता का कारण बना हुआ है।

जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं मिला मौका, अब आईपीएल स्टार ने 201 के स्ट्राइक रेट से ठोक डाले 575 रन; 34 छक्के भी लगाए

Prabhsimran Singh Performance:आईपीएल में पंजाब की तरफ से खेलने वाले प्रभसिरन सिंह को हाल में जिम्बाब्वे दौरे पर खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन, अब उस बल्लेबाज ने मौके को ढूढ़ निकाला है। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast