01 September Ka Mausam: देशभर में मानसून की सक्रियता देखी जा सकती है। नेपाल-असम में आई बाढ़ ने बुरी तरह लोगों को प्रभावित किया। जबकि पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार,असम, ओडिसा समेत लगभग 20 राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगाा। इस दौरान कई इलाको में तेज आंधी और हवाओं के आसार बन रहे है। तो चलिए जानते है 01 सितंबर को देशभर में कैसा रहेग मौसम?
इन राज्यों में बरसेंगे बादल?
मौसम विभाग की मानें तो देश के 20 राज्यों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, मेघालय, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के लिए अलर्ट जारी कया गया है। इस दौरान 70KMPH की रफ्तार से तेज आंधी भी चलेगी। जबकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की भी चेतावनी दी गई है।
Also read: Bank Holiday: फटाफट निपटा लें अपना काम,सितंबर में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद; यहां देखें लिस्ट
01 सितंबर को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
IMD ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है। ये स्थिति 03 से 05 सितंबर तक रहेगी। हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
उत्तर प्रदेश में कल का मौसम
उत्तर प्रदेश में 01 सितंबर को बारिश का दौर जारी रहेगा। IMD ने गाजियाबाद, मेरठ, कौशांबी, रायबरेली, मिर्जापुर, बरेली जैसे कई इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी भी चलेगी।
बिहार में 01 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने बिहार के लिए तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। IMD ने पटना, सारण, सिवान, चंपारण, बक्सर, भोजपुर समेत कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।
पहाड़ी राज्यों में कल का मौसम
उत्तराखंड में 01 सितंबर के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मोसम विभाग की मानेें तो राज्य के रुद्रप्रयाग, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली में बादल बरस सकते हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, सोलन, धर्मशाला, कांगड़ा, मंडी और शिमला में भी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान 55 से 60KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। जम्मू-कश्मीर के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजौरी, बांदीपोरा, पुंछ, कुपवाड़ा, किश्तवाड़, अनंतनाग, बारामूला जैसे कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।