Delhi News: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को BRICS Summit होने वाला है। उससे पहले ही होटल के किराए आसमान छू रहे हैं। कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और विदेश प्रतिनिधिमंडल के दिल्ली पहुंचे से पहले होटल में कमरों की मांग बढ़ गई है। हालात ये है कि होटल रूम मिल नहीं रहे हैं।
दिल्ली के प्रमुख होटल Taj Mahal Hotel, Taj Palace, The Oberoi और The Leela Palace में कमरे या तो बुक हो गए हैं या फिर उपलब्धता की कमी बताई जा रही है। ऑनलाइन बुक करने पर इन होटलों के कमरे खाली नहीं दिखाए जा रहे हैं।
20 लाख तक पहुंचा किराया
BRICS Summit के कारण इन होटल के कमरों की कीमतों में खूब उछाल आया है। Taj Mahal Hotel में कुछ प्रीमियम कमरों का किराया 20 लाख तक पहुंच गया है। वहीं, ITC Maurya जैसे होटल के कमरों की कीमत भी लाख रुपए प्रति रात तक पहुंच चुका है। रिपोर्ट के अनुसार ITC Maurya में 2.55 लाख रुपए प्रति रात तक किराया पहुंच गया है। यानी सामान्य दिनों में जिस होटल में कुछ हजार में कमरे मिल जाता है, वहीं, BRICS समिट के कारण किराया कई गुना बढ़ चुका है।
BRICS Summit का दिख रहा असर
BRICS Summit से पहले दिल्ली के होटले के बढ़ते किराए बताते हैं कि किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय का आयोजन होना कितना बड़ा व्यापार पर असर पड़ता है। होटल में कमरे कम हैं, मांग ज्यादा है और प्रीमियम होटल इस बढ़ी हुई मांग का सीधा फायदा उठाया जा रहा है। अगर आम लोगों को सितंबर की इन तारिखों में दिल्ली में रुकने के लिए 2-3 लाख की जगह कई गुना किराया देना पड़ सकता है।
Also read: क्या IAS-IPS को सरकारी नौकरी से हो रहा मोहभंग, पिछले 30 वर्षों में कितने अधिकारियों ने दिया इस्तीफा