Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News: सीएम धामी ने खटीमा एवं मसूरी में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन, बलिदान को सराहा

Uttrakhand News: सीएम धामी ने खटीमा एवं मसूरी में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन, बलिदान को सराहा

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान के कारण ही उत्तराखण्ड राज्य का सपना साकार हुआ। शहीद आंदोलनकारियों ने उत्तराखण्ड के जिस स्वरूप का सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 सितंबर को खटीमा कांड, 2 सितंबर को मसूरी गोलीकांड और 2 अक्टूबर को रामपुर तिराहा कांड उत्तराखण्ड के इतिहास के वे काले अध्याय हैं, जिन्हें हम कभी भुला नहीं सकते। राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों का सर्वाेच्च बलिदान प्रदेशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों के सम्मान और कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये हैं। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान शहीद हुए राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन प्रतिमाह 3,000 रुपए से बढ़ाकर 5,500 रुपए किए जाने का फैसला लिया गया है। इसी प्रकार, राज्य आन्दोलन के दौरान विकलांग होकर पूर्णतः शय्याग्रस्त हुए राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 20,000 रुपए से बढ़ाकर 30,000 रुपए किए जाने तथा उनकी देखभाल के लिए मेडिकल अटेंडेंट की व्यवस्था किए जाने का निर्णय लिया गया है।

जबकि राज्य आन्दोलन के दौरान 7 दिन जेल गए अथवा घायल हुए आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 6,000 रुपए से बढ़ाकर 7,000 रुपए किए जाने तथा जेल गए या घायल श्रेणी से भिन्न अन्य राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 4,500 से बढ़ाकर 5,500 रुपए की गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके सपनों का उत्तराखण्ड बनाना हमारा संकल्प है। अमर शहीदों के बलिदान और राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष की भावना के अनुरूप हम एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के लिये प्रतिबद्ध हैं।           

Also read: उत्तरखंड के महिलाओं के लिए डबल फायदा! निशुल्क बस यात्रा के साथ स्वरोजगार को मिलेगा बड़ा सहारा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लखनऊ कोर्ट परिसर के बाहर अवैध चेंबर्स पर बुलडोजर एक्शन, सड़क पर लेटे अधिवक्ता; कई थानों की फोर्स तैनात

Uttar Pradesh News: राजधानी लखनऊ में कोर्ट परिसर के बाहर बने कथित अवैध चेंबर्स को हटाने की कार्रवाई के दौरान तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। बुलडोजर

Uttarakhand News: पिथौरागढ़ में CM धामी का बड़ा ऐलान, ₹284 करोड़ की 67 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिथौरागढ़ आगमन पर आज 25अक्टूबर 2026 रविवार को जनसमर्थन और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, बुजुर्ग, मातृशक्ति और युवा पहुंचे।

Uttrakhand News:आदि कैलाश से पूरे देश में गूंजेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश, 23 राज्यों के 1,100 धावक बनेंगे ब्रांड एम्बेसडर

Uttrakhand News:आदि कैलाश की पावन धरती से युवाओं को नशे से दूर रहने और फिटनेस अपनाने का संदेश पूरे देश में पहुंचाने की पहल की गई है। सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संकल्प दोहराते

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast