Search KhabarFast

Press ESC to close

3 जुलाई से हो रहा अमरनाथ यात्रा का आगाज, जानें कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन; क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

3 जुलाई से हो रहा अमरनाथ यात्रा का आगाज, जानें कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन; क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

Amarnath Yatra Registration: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अगुवाई में हुई बोर्ड बैठक में अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़े निर्णय लिए गए हैं। बैठक के बाद बताया गया कि इस साल यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। 

इस बार कुल 57 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। प्रशासन के मुताबिक, इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में लगभग 25 फीसदी तक बढ़ोतरी की उम्मीद लगाई जा रही है। 

यात्रा के लिए आयु सीमा निर्धारित 

अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की न्यूनतम आयु 13 साल और अधिकतम उम्र 70 साल निर्धारित की गई है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान रखते हुए ऑनलाइन-ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। पीएनबी, एसबीआई, यश बैंक और जम्मू-कश्मीर बैंक की देशभर में स्थित 554 शाखाओं पर ऑफलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके अलावा, ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप ये सुविधा उपलब्ध रहेगी। 

अस्पताल किया गया तैयार 

अमरनाथ यात्रा को देखते हुए बालटाल में नया यात्री निवास चालू कर दिया गया है। जबकि श्रीनगर में भी एक यात्री निवास कार्यरत है। सुरक्षा के मद्देनजर सेना और अर्धसैनिक बलों की ड्यूटी लगाई गई है। मौसम की सटीक जानकारी के लिए डॉप्लर रडार भी लगाया गया है। साथ ही श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए 200 बेड का अस्पताल बनाया गया है। प्रशासन का कहना है कि इस साल की अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शराब की रिटेल बिक्री से जुड़े सरकारी उपक्रमों पर सीएम रेखा का बड़ा बयान, बोलीं- अनियमितता, लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में शराब की रिटेल बिक्री से जुड़े सरकारी उपक्रमों के वित्तीय मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में यह तथ्य सामने आया है कि शराब बिक्री से जुड़े कुछ सरकारी उपक्रमों में लंबे समय तक खातों का समुचित मिलान नहीं किया गया, जिसके चलते वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी खजाने को संभावित नुकसान की स्थिति बनी है।

PM Modi Siliguri Rally: '4 मई के बाद बदलेगी सरकार, TMC को देना होगा जवाब', सिलीगुड़ी से PM मोदी का संदेश

PM Modi Siliguri Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी के कावाखाली मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि चार मई 2026 के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) को पिछले 15 सालों के हर पैसे का पाई-पाई हिसाब देना पड़ेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast