Search KhabarFast

Press ESC to close

राजस्थान रॉयल्स पर BCCI ले सकता है बड़ा एक्शन! डगआउट में सरेआम फोन चला रहे थे मैनेजर

राजस्थान रॉयल्स पर BCCI ले सकता है बड़ा एक्शन! डगआउट में सरेआम फोन चला रहे थे मैनेजर

IPL 2026: आईपीएल 2026 में नया विवाद समाने आया है। जिसपर बीसीसीआई एक्शन ले सकता है। विजय रथ पर सवार राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक सभी मुकाबले जीते हैं। लेकिन राजस्थान के डगआउट से जो तस्वीर आई है, उसने बवाल मचा दिया है। 

दरअसल, 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले के दौरान टीम मैनेजर रोमी भिंडर का डगआउट में मोबाइल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसने क्रिकेट जगत में हंगामा खड़ा कर दिया है। 

राजस्थान के डगआउट की तस्वीरें वायरल   

वायरल क्लिप में देखा जा रहा है कि रोमी भिंडर डगआउट में बैठकर मोबाइल चला रहे हैं। जबकि उनके बगल में बैठे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी मोबाइल पर देखते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना राजस्थान की पारी के 11वें ओवर के दौरान की बताई जा रही है, जब वैभव सूर्यवंशी आउट होकर डगआउट में लौटे थे। आईपीएल के प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल प्रोटोकॉल के तहत ड्रेसिंग, डग आउट सहित अन्य स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। हालांकि, टीएम एनालिस्ट को निर्धारित टेबल पर सीमित रूप से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इस्तेमाल करने की परमिशन दी जाती है।    

Also read: IPL 2026: कौन है अर्शदीप सिंह की रूमर्ड GF? सोशल मीडिया के पोस्ट ने मचाई हलचल

...तो नियमों का उल्लंघन 

वहीं, टीम मैनेजर को केवल ड्रेसिंग रूम के अंदर फोन इस्तेमाल करने की परमिशन है लेकिन, डगआउट में नहीं। यानी रोमी भिंडर ने नियमों के खिलाफ काम किया। इसके अलावा, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को स्टेडियम पहुंचने पर अपने मोबाइल, स्मार्टवॉच या अन्य संचार उपकरण टीम सिक्योरिटी लाइजन ऑफिसर के पास जमा कराने होते हैं। जिन्हें वे मैच खत्म होने के बाद ही वापस ले सकते हैं। इस पूरे मामले को गंभीर इसलिए माना जा रहा है क्योंकि, यह एंटी करप्शन नियमों से जुड़ा मामला है।           

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर नहीं लेंगे चीफ सेलेक्टर पद पर एक्सटेंशन! 4 अक्टूबर को खत्म होगा कार्यकाल

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अपने मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष पद पर एक्सटेंशन नहीं लेंगे।

Asian Games 2026: शेफाली के शतक से भारत की बड़ी जीत, फाइनल में श्रीलंका से होगा मुकाबला

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। रविवार, 20 सितंबर को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हरा दिया।

Asian Games: एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

Asian Games: जापान के नागोया में एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज हो गया है। मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार यानी 19 सितंबर को शानदार आगाज किया गया। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेल शुरू होने की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast