Search KhabarFast

Press ESC to close

23 साल की उम्र में फेंक डाली 154.2 की रफ्तार से गेंद, डेल स्टेन हुए फैन; कौन हैं IPL में कहर बरपाने वाले अशोक शर्मा

23 साल की उम्र में फेंक डाली 154.2 की रफ्तार से गेंद, डेल स्टेन हुए फैन; कौन हैं IPL में कहर बरपाने वाले अशोक शर्मा

IPL 2026: आईपीएल 2026 में एक और स्टार गेंदबाज उभर रहा है। गुजरात टाइटंस के 23 साल के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने अपनी रफ्तार से क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दिया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 154.2 किमी/घंटा की स्पीड से गेंद फेंककर इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

आईपीएल 2026 के 9वें मैच में अशोक शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16वें ओवर में तेज गेंद फेंकने का कारनामा किया पहले उन्होंने 150.7 किमी/घंटे की गेंद डोनोवन फरेरा को फेंकी फिर ओवर की आखिरी गेंद पर 154.2 किमी/घंटे की खतरनाक यॉर्कर से ध्रुव जुरेल को हैरान कर दिया। 

डेल स्टने हुए मुरीद 

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी उनकी गेंदबाजी से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि उनका रन-अप तेज और शानदार है। गेंद डालते समय सिर स्थिर रहता है और लैंडिग भी अच्छा है। स्टेन के अनुसार, यह एक बेहतरीन और साफ एक्शन है, जो तेज गेंदबाज में कम देखने को मिलता है। 

कौन हैं अशोक शर्मा?

अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू किया था। अपनी पहली ही गेंद 149.7 kmph की रफ्तार से डालकर हर किसी को हैरान कर दिया था। उसी मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए मार्को येनसन को आउट कर पहला विकेट चटकाया था। बता दें कि आलोक राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा  एक समय राजस्थान रॉयल्स के लिए नेट में बॉलिंग करते थे। जिसके बाद 2022 में उन्हें कोलकाता ने 55 लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन उन्हें कोलकाता के लिए खेलने का मौका नहीं मिला और वे राजस्थान में आ गए। राजस्थान ने 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें 30 लाख रुपये में शामिल किया। फिर आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 90 लाख रुपये में खरीद लिया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत का बल्ले से तूफान, 720 रन बनाकर पारी घोषित की, न्यूजीलैंड पर 352 रन की विशाल बढ़त

Rishabh Pant Century: केएल राहुल और ऋषभ पंत के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने पहली पारी 720/9 के विशाल स्कोर पर घोषित कर दी। न्यूजीलैंड की धरती पर किसी भी टीम का टेस्ट में यह सबसे बड़ा स्कोर है। बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने 352 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है।राहुल ने 290 गेंदों में 136 रन की बेहतरीन पारी खेली।

IND vs NZ:ग्लेन फिलिप्स की एक सलाह ने बचाया केएल राहुल का विकेट, शतक के बाद बोले- मैच के बाद उन्हें ड्रिंक्स पिलाऊंगा

IND vs NZ:भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड में भी टेस्ट शतक लगाने वाले राहुल पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। उनकी इस यादगार पारी के पीछे जहां धैर्य और तकनीक का योगदान रहा, वहीं न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स की एक सलाह भी

IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत, चौथे दिन किवी टीम लड़खड़ाई

IND vs NZ Test:भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टेस्ट के चौथे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 720 रन बनाकर घोषित की। इस दमदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 352 रनों

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast