Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: टी20 में रचा गया नया इतिहास, 4 देशों के 6 खिलाड़ियों ने एक ही मैच में किया बड़ा कारनामा

IPL 2026: टी20 में रचा गया नया इतिहास, 4 देशों के 6 खिलाड़ियों ने एक ही मैच में किया बड़ा कारनामा

IPL 2026: टी20 क्रिकेट का इतिहास लगभग 23 साल पुराना है लेकिन, जो 16 मई की शाम जो हुआ, वह टी20 इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। टी20 में 5 बल्लेबाजों के फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का मामला तो आया है लेकिन कभी ऐसा हुआ हो कि एक ही मैच में 6 बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस स्कोर बना दिया हो।

16 मई को खेले गए केकेआर और गुजरात के बीच खेले गए मैच में 6 बल्लेबाजों ने अर्धश्तक लगाए। टी20 इतिहास के 8372 दिन बाद ऐसा कारनामा देखने को मिला है। यही वजह है कि ये टी20 में सेट हुआ यह एक नया विश्व रिकॉर्ड है।

4 देशों के 6 खिलाड़ियों ने किया कारनामा

कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस का मुकबला 16 मई को ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मुकाबले में 4 देशों के 6 खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाया। जो की टी20 क्रिकेट में पहली बार देखने को मिला। फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वालों में एक ऑस्ट्रेलिया, एक न्यूजीलैंड और एक इंग्लैड का खिलाड़ी था। कोलकाता के अंगकृष रघुवंशी ने 82 रन, कैमरन ग्रीन ने 52, फिन एलेन ने 93 रनों की पारी खेली।  

Also read: भुवनेश्वर का जलवा कायम! 36 की उम्र में गेंद और बल्ले से बरपाया कहर; टीम इंडिया में वापसी तय?

गुजरात टाइटंस की ओर साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए। सुदर्शन ने 28 गेंदों में 53 रन बनाए, तो वहीं, गिल ने 49 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉस बटलर ने 35 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। ये भी आईपीएल के एक मैच में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाली गुजरात टाइंटस की दूसरी तिकड़ी है। इससे पहले गिल, बटलर और सुंदर ने एक आईपीएल मैच में अर्धशतक लगाए थे।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन का इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास, दुनिया हुई हैरान

Kane Williamson: न्यूज़ीलैंड के लिए सभी फ़ॉर्मेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले और देश के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ों में से एक माने जाने वाले केन विलियमसन ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से तुरंत संन्यास लेने की घोषणा की। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (NZC) की वेबसाइट के अनुसार, विलियमसन की इस घोषणा के साथ ही उनका 16 साल का शानदार इंटरनेशनल करियर समाप्त हो गया। इस दौरान उन्होंने अपने देश के लिए 378 इंटरनेशनल मैच खेले, कई बैटिंग रिकॉर्ड बनाए और क्रिकेट की दुनिया में सम्मान और प्रशंसा हासिल की।

ODI World Cup 2027: वनडे विश्वकप की तारीखों का हुआ ऐलान! जानिए कब से कब तक खेला जाएगा क्रिकेट का महाकुंभ

ODI World Cup 2027:  वनडे विश्व कप की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अगले साल 2027 में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा। इन तारीखों पर मई में अहमदाबाद में हुई ICC बोर्ड की बैठक में सहमति बनी थी और जुलाई में एडिनबर्ग में होने वाली ICC की सालाना आम बैठक में इसकी अंतिम पुष्टि होने की उम्मीद है।

देश ने खोया अपना स्टार निशानेबाज, जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन; कई मेडल किए थे अपने नाम

भारतीय खेल जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। देश के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाले मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन हो गया है। उनके योगदान को भारतीय निशानेबाजी के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast