Search KhabarFast

Press ESC to close

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के भाव में फिर आएगी तेजी? होर्मुज संकट के बीच ट्रंप ने चला बड़ा दांव

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के भाव में फिर आएगी तेजी? होर्मुज संकट के बीच ट्रंप ने चला बड़ा दांव

Petrol-Diesel Price: देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखी गई है। 15 मई को सरकार ने 3-3 रुपए पेट्रोल और डीजल पर बढ़ाने का ऐलान किया। लेकिन, चिंता की बात ये है कि ऐसे कयास लगाए जा रहा हैं कि फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं।  होर्मुज संकट के बीच ट्रंप के एक फैसले से दुनिया भर में तेल की कीमत फिर से आसमान छूएगी।

दरअसल, वैश्विक तेल संकट के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से कच्चे तेल की खरीद पर अस्थाई प्रतिबंध में मिली छूट को रिन्यू करने से मना कर दिया है। जिसके कारण अब ये छूट समाप्त हो चुकी है। भारत के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि भारत ईरान युद्ध के कारण रूस से तेल खरीद रहा था।

यूरोपिए देशों ने किया था विरोध 

रूस-यूक्रेन जंग के कारण अमेरिका और यूरोपिए देशों ने रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि, मार्च 2026 में ईरान जंग शुरू होने और होर्मुज ब्लॉकेड होने के बाद ग्लोबल मार्केट में तेल की कमी हो गई थी। जिसके बाद बाजार को संतुलित बनाए रखने के लिए ट्रंप सरकार ने मार्च में एक खास छूट दी थी, जो 16 मई तक बढ़ाया गया था। यह छूट सिर्फ उन तेलों पर थी, जो समंदर में टैंकरों पर लोड किए गए थे। हालांकि, इसके बाद से ही यूरोपिए देश इस छूट का विरोध कर रहे थे। उनका कहना है कि तेल बिक्री से मिलने वाला पैसा रूस के युद्ध फंड को मजबूत कर रहा है।    

Also read: नॉर्थ कोरिया का बड़ा फैसला, किम जोंग उन पर खतरा हुआ तो अपने आप होगा परमाणु हमला

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बाद रूस से ज्यादा आयात

मार्च 2026 से अप्रैल 2026 के बीच भारत यूरोप से तेल आयात ज्यादा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2026 में पश्चिम एशिया संकट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बाद भारत ने रूसी तेल आयात में बढ़ोतरी देखी गई है। मार्च 2026 में भारत के कुल कच्चे तेल का लगभग 4.5 मिलियन बैल हर दिन आयात किया है। इनमें से लगभग 50 फीसदी हिस्सा रूस का था। गौरतलब है कि अप्रैल 2026 में रूस भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल सप्लायर रहा है। भारत का कच्चा तेल फरवरी के मुकाबले लगभग 85 फीसदी स्तर पर रहे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इबोला वायरस से कांगो में हालात बेकाबू, 80 मौतें और 246 संदिग्ध केस; WHO ने घोषित की इमरजेंसी

अफ्रीकी देश कांगो में इबोला वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है और 246 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है। वहीं युगांडा, सूडान और केन्या जैसे पड़ोसी देशों में भी अलर्ट जारी कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

1000 साल पुरानी चोल धरोहर की वतन वापसी, नीदरलैंड ने भारत को लौटाए ऐतिहासिक ताम्रपत्र; PM मोदी बोले- गर्व का पल...

भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। नीदरलैंड ने चोल साम्राज्य के करीब 1000 साल पुराने दुर्लभ ताम्रपत्र भारत को लौटा दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश के लिए गर्व का पल बताया है। ये ताम्रपत्र चोल काल के इतिहास, प्रशासन और संस्कृति की महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast