Search KhabarFast

Press ESC to close

भुवनेश्वर का जलवा कायम! 36 की उम्र में गेंद और बल्ले से बरपाया कहर; टीम इंडिया में वापसी तय?

भुवनेश्वर का जलवा कायम! 36 की उम्र में गेंद और बल्ले से बरपाया कहर; टीम इंडिया में वापसी तय?

Bhuvneshwar Yadav Performance Aganist MI: एक समय में भुवनेश्वर कुमार के नाम से विश्व के बड़े-बड़े बल्लेबाथ थर्राते थे। उनकी आग उगलती इन स्विंग और आउट स्विंग की काट बल्लेबाजों के पास नहीं थी। लेकिन भारत का तेज गेंदबाज पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर है।

हालांकि, आईपीएल में जिस तरह का प्रदर्शन वह कर रहे हैं, उससे उनकी भारतीय टीम में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। 10 मई को मुंबई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने ना सिर्फ गेंद बल्कि बल्लेबाज से शानदार प्रदर्शन किया और बेंगलुरु की जीत सुनिश्चित कर दी। 

मुंबई के खिलाफ किफायती गेंदबाजी

10 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने गेंद से ऐसा कहर बरपाया कि विपक्षी टीम धाराशाई हो गई। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए। भुवनेश्वर ने रियान रिकेल्टन, रोहित शर्मा,  सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को पवेलियन भेजकर मुंबई की बैटिंग लाइनअप को तहस-नहस कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने आखिरी ओवर में छक्क लगाकर बेंगलुरु की जीत सुनिश्चित कर दी। उन्होंने 2 गेंदों में 7 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ दी मैच चुना गया। साथ ही वह आईपीएल 2026 में 21 विकेट लेकर पर्पल कैप होल्डर बन गए हैं।  

Also read: आईपीएल 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल तय, फाइनल अहमदाबाद में होगा

टीम इंडिया में वापसी संभव                                     

भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी बार नवंबर 2022 में भारत के लिए खेला था लेकिन, मौजूदा फॉर्म को देखते हुए अब सवाल उठने लगा है कि क्या चयनकर्ता एक बार और उनकी तरफ देखेंगे। भारत का व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर, जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड और बड़े टूर्नामेंट्स को देखते हुए भुवनेश्वर जैसे अनुभवी गेंदबाज की जरूरत पड़ सकती है। भुवनेश्वर ने अभी तक भारत के लिए 229 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 1171 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने 294 विकेट लिए हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: विश्व कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इतिहास रचने वाला प्रदर्शन, 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में एक और रोमांचक दिन देखने को मिला, जिसमें पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए और अपनी टीम को उज़्बेकिस्तान पर 5-0 की बड़ी जीत दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनकी पहली और दमदार जीत थी।

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक एंट्री, नॉकआउट में पहुंचे स्विट्जरलैंड और कनाडा

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में बड़ा उलटफेर और ऐतिहासिक पल देखने को मिला हैं। साउथ अफ्रीका, स्विट्जरलैंड और कनाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राउंड ऑफ़ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है। साउथ अफ्रीका, जिसे ‘बाफ़ाना बाफ़ाना’ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने अपने आखिरी ग्रुप मैच में साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में पहुंचकर इतिहास रच दिया। टीम ग्रुप A में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही और इस उपलब्धि के साथ वह नॉकआउट में पहुंचने वाली सातवीं अफ्रीकी टीम बन गई है।

ICC रैंकिंग में जो रूट फिर बने नंबर-1 बल्लेबाज, मैट हेनरी ने बुमराह की बराबरी की

ओवल में खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप श्रृंखला के दूसरे मैच के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी आईसीसी पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast