Search KhabarFast

Press ESC to close

क्रिकेट के मैदान पर हुआ बड़ा हादसा, पाकिस्तानी गेंदबाज को स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर; जानें कैसी है हालत

क्रिकेट के मैदान पर हुआ बड़ा हादसा, पाकिस्तानी गेंदबाज को स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर; जानें कैसी है हालत

Cricketer Got Injured:क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच शनिवार यानी 16 मई को टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। मगर मैच के पहले दिन ही दर्दनाक घटना हो गई। जिसके चलते खिलाड़ी को स्ट्रेचर से बाहर ले जाना पड़ा।

ये दुर्घटना तेज गेंदबाज हसनी अली के साथ हुई। वह अपना पहला ओवर ही कर रहे थे। घटना के बाद कुछ देर तक स्टेडियम के मेडिकल रूम में पाकिस्तानी टीम के फिजियो की निगरानी में रहे।

कैसे हुई ये घटना

दरअसल, सिलहट में शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी की टीम पहले गेंदबाजी कर रहे थे। पाकिस्तान के लिए शानदार शुरुआत करते हुए मोहम्मद अब्बास ने बांग्लादेश के ओपनर महमुदुल हसन जॉय का विकेट झटक लिया। इसके बाद तंजीद हसन, मॉमिनुल ने बांग्लादेश की पारी को संभाला। फिर आया पारी का आठवां ओवर। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करने आए हसन अली के साथ हादास हो गया। ओवर की पांचवीं गेंद बांग्लादेश के बल्लेबाज तंजीद ने वापस बॉलर की तरफ खेल दिया। ऐसे में हसन अली ने गेंद को लपकने के लिए डाइव लगाई लेकिन, वह औधे मुंह गिर गए। जिसके कारण उनका सिर पिच पर जोर से लग गया।         

Also read: वैभव सूर्यवंशी पर बोले अश्विन, कहा- तीनों फॉर्मेट में खेल सकता है यह युवा खिलाड़ी

कुछ देर बाद मैदान पर लौटे

हसन अली को चोट लगने के बाद पाकिस्तान टीम के फिजियो ने उनकी जांच की। कुछ देर की जांच के बाद हसन अली को स्ट्रेचर मंगाकर मैदान से बाहर ले जाया गया। हसन अली काफी देर तक फिजियो की निगरानी में रहे, राहत की बात ये रही कि उन्हें कोई भी गंभीर चोट नहीं लगी थी और कुछ देर के आराम और हल्के ट्रिटमेंट के बाद वह फिर से पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौट आए। उन्होंने कुछ देर बाद गेंदबाजी भी की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अश्विन ने आलोचकों को दिया जवाब, हार्दिक के समर्थन में कही बड़ी बात

नई दिल्ली:  IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियन इस सीजन प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई। वहीं इस सीजन  कप्तान हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। जिसके बाद उन्हें काफी ज्यादा आलोचना भी झेलनी पड़ रही है।

वर्ल्ड कप खेलने को लेकर विराट कोहली ने राखी बड़ी शर्त, कहा- बार-बार खुद को साबित करने की जरूरत नहीं

विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने साफ कहा है कि वह वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए टीम का भरोसा और सम्मान जरूरी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast