Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली-एनसीआर में फिर महंगी हुई CNG, दो दिन में 3 रुपये बढ़े दाम

दिल्ली-एनसीआर में फिर महंगी हुई CNG, दो दिन में 3 रुपये बढ़े दाम

CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में लगातार दूसरी बार बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार से सीएनजी एक रुपये प्रति किलो और महंगी हो गई। नई कीमतों के बाद दिल्ली में सीएनजी अब 80.09 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि नॉएडा  और ग़ज़िआबाद  में इसकी कीमत 88.70 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। इससे पहले 15 मई को भी सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी। यानी दो दिनों के भीतर कुल 3 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसका सीधा असर ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन चालकों पर पड़ेगा। दिल्ली-एनसीआर में बड़ी संख्या में लोग रोजाना सीएनजी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए इस फैसले से आम लोगों का खर्च बढ़ना तय माना जा रहा है।

कांग्रेस ने किया विरोध

बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के विरोध में दिल्ली कांग्रेस ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंदर यादव करोल बाग में एक पेट्रोल पंप पर बैलगाड़ी से पहुंचे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई इलाकों में प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में “महंगा डीजल, महंगा तेल, सरकार हो गई फेल” जैसे पोस्टर और तख्तियां दिखाई दीं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही सरकार ने ईंधन और दूध की कीमतें बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।

एयरलाइन कंपनियों को मिली राहत

इस बीच दिल्ली सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को राहत देते हुए विमान ईंधन यानी एटीएफ पर लगने वाला वैट 25 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। यह फैसला मुख्यमंत्री रेखा  गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। सरकार का कहना है कि इससे एयरलाइन कंपनियों को राहत मिलेगी।

महाराष्ट्र सरकार ने लिया ये फैसला

महाराष्ट्र सरकार ने भी एटीएफ पर वैट घटाकर 7 प्रतिशत करने का फैसला लिया है। यह छूट अगले छह महीने तक लागू रहेगी। उधर, केंद्र सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर नया विंडफॉल टैक्स लगाया है, जबकि डीजल और विमान ईंधन पर टैक्स कम किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

Also read: '22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत...' NEET केस में राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सुप्रीम कोर्ट को मिले 4 नए जज, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 हुई

देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 4 नए जजों की नियुक्ति को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो गई है। इस फैसले से न्यायिक व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। नई नियुक्तियों के बाद अदालत की कार्यक्षमता और मामलों की सुनवाई में तेजी आने की संभावना है।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम की धमकी से हड़कंप, विमान को आइसोलेशन बे में भेजा गया

राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एयरपोर्ट कस्टमर केयर को एक धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में दावा किया गया कि नीदरलैंड के एम्स्टर्डम से हैदराबाद पहुंचे कुआलालंपुर एयरवेज के विमान में बम रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast