Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: हेनरिक क्लासेन ने किया वो कारनामा जो बड़े-बड़े धुरंधर नहीं कर पाए, बेंगलुरु के खिलाफ रचा इतिहास

IPL 2026: हेनरिक क्लासेन ने किया वो कारनामा जो बड़े-बड़े धुरंधर नहीं कर पाए, बेंगलुरु के खिलाफ रचा इतिहास

IPL 2026: आईपीएल के प्लेऑफ में तीन टीमें अपनी जगह पक्की कर चुकी है। अब चौथी टीम कौन होगी ये एक-दो दिन में तय हो जाएगा। वहीं, 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयस चैलेजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाते हुए इतिहास रच दिया।

बता दें कि हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो आज तक कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका। बेंगलुरु के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए क्लासेन टी20 क्रिकेट में नंबर चार या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 600 रन के आंकड़े को पार करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

क्लासेन का तूफानी अर्धशतक

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हैदरबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का भारी भरकम स्कोर बनाया। हैदराबाद की पारी में क्लासेन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी के दम पर हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2026 में अपने रनों का आंकड़ा 600 के पार पहुंचा दिया। बड़ी बात ये है कि उन्होंने ये सभी रन नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं।      

Also read: अश्विन ने आलोचकों को दिया जवाब, हार्दिक के समर्थन में कही बड़ी बात

हैदराबाद ने 55 रनों से जीता मैच

वहीं, मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और शुरुआत से ही आरसीबी के गेंदबाजों पर धाबा बोल दिया। हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली। जबकि ईशान किशन ने 44 गेंदों पर 79 रन बनाए। इसके बाद क्लासेन ने मोर्चा संभालते हुए तीसरे विकेट लिए 113 रनों की साझेदारी की। वहीं, अंत में नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में 29 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। जिसके दम पर हैदराबाद ने 4 विकेट खोकर 255 रन बनाई और मैच को 55 रनों से अपने नाम किया।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन ओपन में पीवी सिंधु की निराशाजनक हार, चेन यूफेई के खिलाफ 1 घंटे 29 मिनट तक चला मुकाबला

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को चीन ओपन में कड़े मुकाबले के बाद हार का सामना करना पड़ा। दूसरे दौर के मुकाबले में सिंधु ने दुनिया की नंबर-4 खिलाड़ी और घरेलू पसंदीदा चेन यूफेई को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी पलों में चीनी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का पूरा साथ, ईशान किशन बोले- सोशल मीडिया से दूर रहो, क्रिकेट पर ध्यान दो

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी 15 वर्षीय वैभव को छोटे भाई की तरह मानते हैं और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन करते हैं।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, वेस्ली मधेवेरे की वापसी

जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने बुलावायो में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टीम में तीन बदलाव किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast