Search KhabarFast

Press ESC to close

अश्विन ने आलोचकों को दिया जवाब, हार्दिक के समर्थन में कही बड़ी बात

अश्विन ने आलोचकों को दिया जवाब, हार्दिक के समर्थन में कही बड़ी बात

नई दिल्ली:  IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियन इस सीजन प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई। वहीं इस सीजन  कप्तान हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। जिसके बाद उन्हें काफी ज्यादा आलोचना भी झेलनी पड़ रही है।

इसी बीच हार्दिक पंड्या की चोट भी चर्चा का विषय बन गई है। उनकी चोट का खुलासा शार्दुल ठाकुर ने किया। पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद शार्दुल ठाकुर ने बताया कि हार्दिक चोट की परेशानी से जूझ रहे हैं। उन्होंने टीम के साथ कुछ मैचों में यात्रा तक नहीं की। साथ ही ठाकुर ने बताया कि वह कोलकाता के खिलाफ वापसी कर सकते हैं।

पंड्या को बचाव में उतरे अश्विन

इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्र अश्विन हार्दिक पंड्या के बचाव में उतर गए हैं। साथ ही उन्होंने पंड्या की कप्तानी पर उठे सवालों को भी सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने टीम के प्रदर्शन के लिए सिर्फ कप्तान को टारगेट गलत बताया है, क्योंकि इस बार पूरी मुंबई की टीम फैंस की उम्मीदों पर पूरी खड़ी नहीं उतरीं। वहीं अश्विन ने गुजरात टाइटन्स के साथ हार्दिक के सफर को भी याद किया। उन्होंने कहा कि गुजरात के साथ हार्दिक ने दो सीजन में कमाल का नेतृत्व किया था। एक बार टीम को चैम्पियन बनाया और दूसरी बार फाइनल तक पहुंचाया।

अश्विन ने बताया कि रोहित शर्मा जैसे दिग्गज कप्तान की जगह लेना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं था। मुंबई को रोहित शर्मा ने आईपीएल की कई ट्रॉफियां जिताई है। साथ ही टीम इंडिया को टी20 विश्व कप का खिताब भी दिलाया है। इस दिग्गज कप्तान की जिम्मेदारी लेना किसी भी खिलाड़ी के लिए आम बात नहीं है। उसे सिर्फ कप्तानी ही नहीं, बल्कि फैन्स की भावनाओं और सोशल मीडिया ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। अश्विन ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में टिके रहने के लिए 'थिक स्किन' जरूरी है।

कप्तानी उतनी ही अच्छी दिखती है, जितना अच्छा आपकी टीम खेलती है- अश्विन

अश्विन ने कहा, 'जब टीम जीतती है तो कप्तान को जरूरत से ज्यादा श्रेय मिलता है और जब हारती है तो पूरा दोष उसी पर डाल दिया जाता है। कप्तानी उतनी ही अच्छी दिखती है, जितना अच्छा आपकी टीम खेलती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन ओपन में पीवी सिंधु की निराशाजनक हार, चेन यूफेई के खिलाफ 1 घंटे 29 मिनट तक चला मुकाबला

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को चीन ओपन में कड़े मुकाबले के बाद हार का सामना करना पड़ा। दूसरे दौर के मुकाबले में सिंधु ने दुनिया की नंबर-4 खिलाड़ी और घरेलू पसंदीदा चेन यूफेई को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी पलों में चीनी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का पूरा साथ, ईशान किशन बोले- सोशल मीडिया से दूर रहो, क्रिकेट पर ध्यान दो

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी 15 वर्षीय वैभव को छोटे भाई की तरह मानते हैं और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन करते हैं।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, वेस्ली मधेवेरे की वापसी

जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने बुलावायो में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टीम में तीन बदलाव किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast