Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: आईपीएल में हुआ बड़ा हादसा! विदेशी खिलाड़ी को मैच के दौरान एंबुलेस से ले जाया गया अस्पताल

IPL 2026: आईपीएल में हुआ बड़ा हादसा! विदेशी खिलाड़ी को मैच के दौरान एंबुलेस से ले जाया गया अस्पताल

IPL 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार यानी 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान बड़ा हादसा हुआ। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

यह घटना पंजाब की पारी की शुरुआत में हुई, जब एक कैच के दौरान एनगिडी चोट का शिकार हो गए। कैच पकड़ने की कोशिश में एनगिडी बुरी तरह गिर पड़े और चोट इतनी गंभीर थी कि वह मैदान पर ही पड़े रह गए।

लुंगी एनगिडी हुए चोटिल

वहीं, एनगिडी के चोटिल होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मेडिकल सहायता के लिए इशारा किया। स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों के बीच अचानक सन्नाटा छा गया और मुकाबला कुछ समय के लिए बाधित हुआ। जो मैच सामान्य उत्साह के साथ आगे बढ़ रह था, वह अचानक से चिंता के माहौल में बदल गया।  

Also read: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, कप्तान अजिंक्य रहाणे भावुक आए नजर

एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल

इसके अलावा तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की जांच की। उनकी स्थिति को देखते हुए पहले स्ट्रेचर मंगाया गया लेकिन, बाद में एंबुलेंस को सीधे मैदान के अंदर बुलाया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शुभमन गिल को ICC का झटका, गेंद चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर जारी रहेगा बैन

ICC Denies Lift Ban From Saliva:भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से बड़ा झटका लगा है। गेंद को चमकाने के लिए लार (Saliva) के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को हटाने की गिल की मांग के बावजूद ICC ने फिलहाल अपना रुख बदलने से इनकार कर दिया है। यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाज अभी लार का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

IPL ऑक्शन में इन 3 विकेटकीपरों पर बरसेगा पैसा, फ्रेंचाइजियों में मचेगी होड़, जानिए कौन हैं वो नाम ?

IPL Mini Auction 16 December: एक तरफ टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर है, तो दूसरी तरफ सभी IPL फ्रेंचाइजियों की नजरें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर टिकी हैं। वजह है 16 दिसंबर को होने वाला मिनी ऑक्शन। इस बार लगभग हर टीम को विकेटकीपर की जरूरत है, क्योंकि रिटेंशन में करीब 7-8 विकेटकीपरों को रिलीज कर दिया गया है।चेन्नई ने धोनी के बाद के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी है, लेकिन बाकी टीमों को नया कीपर चाहिए।

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव का तूफान, 53 गेंदों में 204 रन ठोककर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi World Record:भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए चर्चा में रहने वाले वैभव ने लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast