Search KhabarFast

Press ESC to close

KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, कप्तान अजिंक्य रहाणे भावुक आए नजर

KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, कप्तान अजिंक्य रहाणे भावुक आए नजर

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम लगातार हार झेल रही है, जिससे कप्तान अजिंक्य रहाणे पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है। छह मैचों के बाद KKR के खाते में सिर्फ एक अंक है, जो बारिश के कारण मिला था। ऐसे में टीम की प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो गई है।

KKR ने किया हार का सामना 

हाल ही में गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी KKR को हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला आखिरी ओवर तक जरूर गया, लेकिन गुजरात टाइटंस ने 181 रन के लक्ष्य को ज्यादा कठिनाई के बिना हासिल कर लिया। इस हार के बाद टीम की कमजोरियां एक बार फिर सामने आई हैं।

अजिंक्य रहाणे से फैंस हुए नाराज 

कप्तान अजिंक्य रहाणे का व्यक्तिगत प्रदर्शन जरूर ठीक रहा है। उन्होंने बल्लेबाजी में जिम्मेदारी दिखाई है, लेकिन टीम की लगातार हार के चलते फैंस उनसे नाराज नजर आ रहे हैं। मैच के बाद जब एक रिपोर्टर ने उनकी मेहनत की तारीफ की, तो रहाणे थोड़ा भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “बहुत-बहुत धन्यवाद, किसी ने मेरी मेहनत को सराहा, यह मेरे लिए खास है।”

टीम को मिलकर करना होगा काम

रहाणे ने साफ कहा कि टीम को इस कठिन दौर को स्वीकार करना होगा और मिलकर इससे बाहर निकलने की कोशिश करनी होगी। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी को एक-दूसरे का साथ देना जरूरी है और अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलना होगा। KKR के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती प्लेऑफ में पहुंचने की है। टीम को अब अपने बचे हुए 8 मैचों में से कम से कम 7 मैच जीतने होंगे, जो आसान नहीं है। लगातार पांच हार के बाद टीम का आत्मविश्वास भी प्रभावित हुआ है।

क्या है टीम की खराब फॉर्म की वजह? 

टीम की खराब फॉर्म की सबसे बड़ी वजह गेंदबाजी मानी जा रही है। KKR का पेस अटैक इस सीजन सबसे महंगा साबित हुआ है, जिसका इकॉनमी रेट 11 रन प्रति ओवर से ज्यादा है। इससे विपक्षी टीमों को बड़े स्कोर बनाने में आसानी हो रही है। अब देखना होगा कि रहाणे की कप्तानी में KKR वापसी कर पाती है या नहीं। आने वाले मैच टीम के लिए ‘करो या मरो’ जैसे होंगे, जहां हर मुकाबला जीतना बेहद जरूरी होगा। 

Also read: टी20 विश्व कप में हुई थी मैच फिक्सिंग? टीम के कप्तान का नाम आया सामने; ICC ने शुरू की जांच

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सारे दिग्गजों को पछाड़ा, कितने नंबर पर हैं शुभमन गिल

ICC Test Ranking: आईसीसी की तरफ से टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार भी टॉप 10 में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला लेकिन, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने लंबी छलांग लगाई है। बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में अर्धशतक लगाने का फायदा उन्हें मिला है।

Shubman Gill News: भारत को बड़ा झटका! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल चोटिल, वॉर्म-अप मैच से बाहर

Shubman Gill Injury: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) में चोट लग गई है। फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम उनकी चोट पर लगातार नजर बनाए हुए है। एहतियात के तौर पर गिल को शुक्रवार को SLC XI के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच के पहले दिन आराम दिया गया है। उनकी गैरमौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

गंभीर आरोपों के घेर में टीम इंडिया के हेड कोच! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत के लिए 'करो या मरो'

BCCI To Review Tema India Performance:भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है। ये सीरीज भारत के लिए करो या मरो होने वाली है। क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच हारने का मतलब है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो जाना। दूसरी तरफ टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। गौतम गंभीर के लिए चिंता की बात ये है कि उन

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast