Search KhabarFast

Press ESC to close

iPhone 18 Pro Max में मिल सकता है 5400mAh बैटरी और 48MP ट्रिपल कैमरा, कीमत को लेकर भी किए गए दावे

iPhone 18 Pro Max में मिल सकता है 5400mAh बैटरी और 48MP ट्रिपल कैमरा, कीमत को लेकर भी किए गए दावे

Apple Smarthphone:एपल का बड़ा इवेंट 9 सितंबर 2026 को आयोजित होने जा रहा है। कंपनी इस इवेंट में नई iPhone 18 सीरीज पेश कर सकती है। इनमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone Ultra को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। इवेंट से पहले iPhone 18 Pro Max को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं, जिनमें फोन के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी अहम जानकारियां शामिल हैं।

एपल के मेगा इवेंट का आयोजन 9 सितंबर 2026 को होने की बात सामने आई है। भारत में इसकी लाइवस्ट्रीमिंग रात 10:30 बजे शुरू होने की उम्मीद है। इवेंट से पहले सामने आई रिपोर्ट्स में iPhone 18 Pro Max के कई स्पेसिफिकेशंस का दावा किया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में लीक्स में सामने आई जानकारी को संभावित स्पेसिफिकेशन के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

6.9 इंच OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद

लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की संभावना जताई जा रही है। फोन को चार कलर ऑप्शन- डार्क चेरी, स्काई ब्लू, ब्लैक और सिल्वर में लॉन्च किए जाने की चर्चा है। कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 18 Pro Max में 48MP ट्रिपल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसमें 48MP प्राइमरी कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 24MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही जा रही है।

5400mAh बैटरी और MagSafe चार्जिंग

लीक्स के अनुसार, iPhone 18 Pro Max में 5400mAh बैटरी दी जा सकती है। फोन में 25W वायरलेस MagSafe चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी चर्चा है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो बैटरी क्षमता के मामले में यह पिछले मॉडल्स की तुलना में बड़ा अपग्रेड हो सकता है।

A20 Pro चिपसेट से होगा लैस

परफॉर्मेंस के लिए iPhone 18 Pro Max में एपल का नया A20 Pro चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चिपसेट 2nm प्रोसेस पर आधारित हो सकता है और इसमें 6-कोर GPU दिया जा सकता है। लीक्स में फोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का भी जिक्र किया गया है।

Also read: BSNL का बड़ा धमाका! ₹1 में सिम, 24 दिन तक फ्री सेवाएं, दुर्गम इलाकों में सैटेलाइट फोन से जुड़ेगा संचार

भारत में इतनी हो सकती है कीमत

भारत में iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत को लेकर भी दावा सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपये हो सकती है। हालांकि, यह कीमत, कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशंस फिलहाल लीक पर आधारित हैं। एपल की ओर से आधिकारिक लॉन्च और कीमत की घोषणा के बाद ही इनकी पुष्टि हो सकेगी।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

WhatsApp पर अब सीधे भरें बिजली, गैस और FASTag के बिल, ऐसे करें पेमेंट

WhatsApp ने भारत में यूजर्स के लिए बिल पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी है। अब लोगों को बिजली, गैस, पानी या दूसरे बिल जमा करने के लिए अलग-अलग पेमेंट ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स WhatsApp के अंदर ही कई तरह के यूटिलिटी और फाइनेंशियल बिल का भुगतान कर सकेंगे।

Skoda Octavia RS कार फिर हुई लॉन्च, कीमत 56.69 लाख रुपये; सिर्फ 50 यूनिट होंगी बिक्री

स्कोडा ने भारत में अपनी पॉपुलर परफॉर्मेंस सेडान Octavia RS की दूसरी खेप लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 56.69 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी इस बार कार की सिर्फ 50 यूनिट ही बिक्री के लिए उपलब्ध करा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast