Himachal News: भारतीय संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल अपनी सेवाओं में निरन्तर सुधार कर रहा है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीएसएनल कई आकर्षक और वाजिफ दाम लाया है जिसका लोग लाभ उठा सकते है। यह जानकारी बीएसएनल के महाप्रबंधक जसपाल सिंह ने सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी ।
हिमाचल के सोलन में बीएसएनल के महाप्रबंधक जसपाल सिंह ने बताया कि नये प्लान के तहत एक रुपये की सिम लेकर 24 दिनो तक सब कुछ निशुल्क सुविधा उस सिम में ग्राहकों को दी जाएगी। इसके अलावा सैटेलाइट फोन की सुविधा भी प्रदान की जायेगी ऐसी सुविधा का लाभ दुर्गम क्षेत्रों व ट्रैकरो को मिलेंगा वहां पर इस से संचार सुगम हो जायेग। उन्होंने कहा कि बीएसएनल की फोर जी सेवाओ के साथ सोलन सिरमौर जिला के साढ़े तीन लाख उपभोक्ता जुड चुके है। उन्होंने कहा कि बीएसएनल लगातार अपनी सेवाओं में सुधार करने का प्रयास कर रहा है।