Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत ने रचा इतिहास! HPV वैक्सीनेशन की 1 करोड़ डोज पूरी, PM मोदी ने की तारीफ

भारत ने रचा इतिहास! HPV वैक्सीनेशन की 1 करोड़ डोज पूरी, PM मोदी ने की तारीफ

HPV Vaccination: भारत ने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जंग में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देशभर में चलाए जा रहे नेशनल HPV वैक्सीनेशन कैंपेन के तहत अब तक एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे भारत के प्रिवेंटिव हेल्थकेयर अभियान का अहम मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की हर डोज देश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने और उनके स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने वैक्सीनेशन अभियान से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि इस सफलता में स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और अभियान से जुड़े अन्य स्टेकहोल्डर्स का अहम योगदान है। उनका कहना है कि देश में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को मजबूत बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

14 साल की लड़कियों को मुफ्त लगाई जा रही HPV वैक्सीन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, फरवरी 2026 में शुरू हुए इस अभियान के तहत नौ महीने से भी कम समय में HPV वैक्सीन की एक करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं। इस अभियान के अंतर्गत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 14 साल की लड़कियों को माता-पिता की सहमति से मुफ्त, सुरक्षित और स्वैच्छिक सिंगल-डोज HPV वैक्सीन लगाई जा रही है।

इस वैक्सीन का उद्देश्य ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) संक्रमण से बचाव करना है। HPV संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। मंत्रालय के अनुसार, इस अभियान ने लगभग 1.2 करोड़ लड़कियों के निर्धारित सालाना लक्ष्य के मुकाबले करीब 87 प्रतिशत कवरेज हासिल कर लिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi AQI Today: राजधानी में सांसों पर संकट बरकरार...249 पहुंचा AQI, दिल्ली का ये इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित

Delhi AQI Poor: दिल्ली में आज सोमवार सुबह भी खराब एयर क्वालिटी बनी रही। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के लेटेस्ट डेटा के अनुसार, आज सुबह 8 बजे नेशनल कैपिटल में ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 249 रिकॉर्ड किया गया, जबकि लिस्टेड मॉनिटरिंग स्टेशनों में पंजाबी बाग 282 AQI के साथ सबसे ज़्यादा प्रदूषित रहा। CPCB की मानें तो लिस्टेड मॉनिटरिंग स्टेशनों में पंजाबी बाग का AQI सबसे ज़्यादा 282 रहा, इसके बाद बवाना का AQI 273 और चांदनी चौक का AQI 271 रहा, ये सभी 'खराब' कैटेगरी में आते हैं।

Tamil Nadu Road Accident: एक झटके में उजड़ी परिवार की खुशियां...पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में 8 लोगों ने गंवाई जान

Tiruchirappalli Road Accident: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक भयानक सड़क हादसे ने कई लोगों को मौत के आगोश में ले लिया है। यहां थुरैयूर-मुसिरी हाईवे पर एक कार के पेड़ से टकराने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast