Search KhabarFast

Press ESC to close

फ्लोरिडा में ChatGPT पर जांच, AI की जिम्मेदारी को लेकर बड़ा सवाल

फ्लोरिडा में ChatGPT पर जांच, AI की जिम्मेदारी को लेकर बड़ा सवाल

AI Role In Crime: अमेरिका के फ्लोरिडा से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां की सरकार ने OpenAI और उसके AI टूल ChatGPT के खिलाफ आपराधिक जांच (क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) शुरू कर दी है। इस जांच ने टेक्नोलॉजी और कानून दोनों क्षेत्रों में बहस तेज कर दी है। मामला फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में अप्रैल 2025 में हुई एक गोलीबारी से जुड़ा है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। आरोपी की पहचान फीनिक्स इकनर के रूप में हुई है, जिस पर हत्या और हत्या की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

जांच में सामने आया पूरा ममला 

फ्लोरिडा के अटॉर्नी जनरल जेम्स उथमेयर का कहना है कि जांच में सामने आया है कि आरोपी हमले से पहले ChatGPT से लगातार बातचीत कर रहा था। आरोप है कि उसने हथियार, गोला-बारूद, हमले का समय और जगह जैसी जानकारी से जुड़े सवाल पूछे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी ने यह भी पूछा था कि किस तरह के हथियार ज्यादा प्रभावी होते हैं और किस समय ज्यादा लोग मौजूद रहते हैं। इसी आधार पर जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या AI टूल ने किसी तरह उसकी मदद की या नहीं।

AI सिस्टम पर उठ रहा सवाल

सरकार का कहना है कि अगर कोई इंसान ऐसी जानकारी देकर अपराध में मदद करता है तो उस पर सीधा केस बनता है। इसी वजह से यह सवाल उठ रहा है कि क्या अब AI सिस्टम को भी किसी हद तक जिम्मेदार माना जा सकता है। वहीं, OpenAI ने इस मामले में सफाई दी है। कंपनी का कहना है कि ChatGPT ने कोई गैरकानूनी या गलत सलाह नहीं दी, बल्कि केवल इंटरनेट पर मौजूद सामान्य जानकारी ही दी गई। कंपनी ने यह भी बताया कि उसने जांच में सहयोग करते हुए आरोपी से जुड़ी जानकारी पुलिस को सौंप दी है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

इस मामले ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल को लेकर नई बहस छेड़ दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह केस तय कर सकता है कि भविष्य में AI कंपनियों की कानूनी जिम्मेदारी कितनी होगी। जांच एजेंसियों ने OpenAI को समन भेजकर उसकी सुरक्षा नीतियों और सिस्टम की जानकारी मांगी है। अब देखना होगा कि यह मामला अदालत में किस दिशा में जाता है और क्या AI को भी अपराध में जिम्मेदार माना जा सकता है या नहीं। 

Also read: ईरान की IRGC ने दो जहाजों को किया सीज, जब्त कर ईरान ले गई फोर्स

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘आप बस ईरान से निकलती हुई एक बड़ी रोशनी देखेंगे’ डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से हिली दुनिया

Iran US War: अमेरिका और ईरान में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हम ईरानियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। आज हमने अपने 3 डिस्ट्रॉयर लिए और आज हमने बहुत बड़े और मुश्किल कामों को तेजी से और जोरदार तरीके से पूरा कर दिया, लेकिन डिस्ट्रॉयर्स को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। हमने उन्हें बुरी तरह से तबाह कर दिया और उनकी कई छोटी नावों को डुबो दिया। हम उन्हें परमाणु हथियार रखने का अधिकार नहीं देने वाले हैं और वे इस बात पर सहमत हो गए हैं। अब देखते हैं कि क्या वे इस पर दस्तखत करने को तैयार हैं।

कनाडा पर भारत का बड़ा हमला, कहा- खालिस्तानी तत्व बन रहे दोनों देशों के लिए खतरा

भारत ने एक बार फिर कनाडा की जमीन से चल रही भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर कड़ी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि कनाडा अब खालिस्तानी उग्रवादियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है।

Norovirus Outbreak: कैरिबियन क्रूज शिप पर फैला नोरोवायरस, 115 लोग हुए बीमार

कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप पर नोरोवायरस संक्रमण फैलने से हड़कंप मच गया है। जहाज पर सवार 3116 यात्रियों में से 102 यात्री और 13 क्रू सदस्य बीमार हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast