Search KhabarFast

Press ESC to close

ईरान ने दर्जनों पाकिस्तान से घुसे आतंकियों को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

ईरान ने दर्जनों पाकिस्तान से घुसे आतंकियों को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Iran Eliminates Terrirost: ईरान ने पाकिस्तान बॉर्डर से घुसे दर्जनों आतंकियों को ढेर कर दिया है। ये घटना तब हुई, जब पाकिस्तान ईरान वार्ता की मेजबानी के लिए कमर कस चुका है। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच अचनाक तनाव पैदा हो गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सुरक्षा बलों ने जैश अल-अदल आतंकवादी समूह की एक ऑपरेशनल टीम को खत्म कर दिया। ये घटना उस वक्त हुई जब आतंकी पाकिस्तानी सीमा के रास्क क्षेत्र मं घुसपैठ कर रहे थे।

जैश अल-अदल के आतंकी ढेर

जैश अल-अदल एक बलूच सुन्नी आतंकी संगठन है, जो 2012 में ईरान-पाकिस्तान की खुली सीमा पर सक्रिय है। यह संगठन ईरानी पुलिस और IRGC के ठिकानों पर हमले करने के लिए जाना जाता है। रास्क इलाके में इस संगठन के साथ सुरक्षा बलों का कई बार भिड़ंत हुई है। जिनमें 2024 में हुई भिड़ंत भी शामिल है। अरबी में जैश अल-अदलका मतलब आर्मी ऑफ जस्टिस होता है। जैश अल-अदल की स्थापना करीब 2012 में हुई थी। यह पहले से सक्रिय रहे आतंकी गुट जुंदल्लाह के कमजोर होने के बाद उसके ही सदस्यों द्वारा बनाया गया है,ऐसा माना जाता है।  

Also read: इटली में गुरुद्वारे के बाहर हुई फायरिंग, दो भारतीयों की गई जान; हमलावर की तलाश जारी

बलूचिस्तान में जैश अल-अदल का ठिकाना

यह संगठन खुद को ईरानी के सुन्नी बलूच समुदाय के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला बताता है। इसके घोषित उद्देश्यों में सिस्तान-बलूचिस्तान क्षेत्र के लिए अधिक राजनीतिक और आर्थिक अधिकार बलूच समुदाय के साथ कथित भेदभाव के खिलाफ संघर्ष शामिल है। हालांकि, ईरान और कई देश इसे आतंकी संगठन करार देते हैं। आपको बता दें कि जैश अल-अदल की गतिविधियां मुख्य रूप से ईरान सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत, पाकिस्तान के बलूचिस्तान और अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाके में हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमेरिका के रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर भारत का जवाब, ऊर्जा सुरक्षा पर नहीं बदलेगा रुख

अमेरिकी कांग्रेस ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़ा एक अहम विधेयक पारित कर दिया है। इस कानून में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का अधिकार दिया गया है।

US News: रूस पर अमेरिकी प्रतिबंध बिल पास, भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का रास्ता खुला

US News: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रूस पर व्यापक प्रतिबंध लगाने वाले ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026’ को 262-159 मतों से पारित कर दिया है। अब यह विधेयक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। सीनेट इससे पहले 7 अगस्त को 86-11 के भारी बहुमत से विधेयक को मंजूरी दे चुकी है।

रूस से तेल खरीदा तो 100% टैरिफ, अमेरिका ला रहा नया बिल; भारत-चीन समेत कई देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी

US on Russia Oil: भारत पर एक बार फिर टैरिफ की तलवार लटक रही है। दरअसल, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर मतदान करने जा रही है, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक का शुल्क लगाने का अधिकार दे सकता है। प्रस्तावित संशोधन में भारत को भी ऐसे शुल्क के लिए पात्र देशों में शामिल किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast