Search KhabarFast

Press ESC to close

लॉर्डस में भारतीय टीम ने गाड़ दिए झंडे, दमदार गेंदबाजी ने इंग्लैंड को पूरी तरह किया बेबस; भारत 270 रनों से जीता

लॉर्डस में भारतीय टीम ने गाड़ दिए झंडे, दमदार गेंदबाजी ने इंग्लैंड को पूरी तरह किया बेबस; भारत 270 रनों से जीता

INDvsENGTest: भले ही भारतीय पुरुष टीम को टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा हो लेकिन, भारतीय महिला टीम इंग्लैंड में झंडे गाड़ रही है। भारतीय महिला टीम ने टेस्ट में इंग्लैंड की महिला टीम को 270 रनों से हरा दिया है। ये जीत बड़ी इसलिए भी है क्योंकि मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा था।

यह मुकाबला कई मायनों खास रहा, क्योंकि लॉर्ड्स के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ की कोई महिला टेस्ट मैच खेला गया। इस दौरान स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर भी मौजूद रहे।

चौथे दिन खत्म हुआ मुकाबला

इंग्लैंड ने चौथे और आखिरी दिन 6 विकेट खोकर 130 रन से आगे का खेल शुरू किया लेकिन, भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें चारों खाने चित कर दिया। दिन की शुरुआत में स्नेह राणा ने एमी जोन्स को पवेलियन भेजकर भारत को बड़ी सफलता दिला दी। वहीं, एमी जोन्स के आउट होते ही इंग्लैंड की टीम बिखर गई। भारत की तरफ से दिप्ती शर्मा ने भी इंग्लैंड के मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने सोफी एक्लेस्टोन और इजी वॉन्ग 22 रनों की साझेदारी तोड़ी दी। जिसके बाद इंग्लैंड की टीम ज्याद वक्त तक मैदान पर नहीं टिक सकी।  

Also read: FIFA World Cup 2026: ब्राजील के दिग्गज नेमार का बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास

इंग्लैंड चारों खाने चित

सोफी एक्लेस्टोन ने आखिरी तक संघर्ष किया और 50 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में अपना उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर बनाया। भारत की जीत में यास्तिका भाटिया और स्नेह राणा और युवा गेंदबाज क्रांति गौड़ का प्रदर्शण अहम साबित हुआ। भारतीय टीम ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया और लॉर्ड्स में इतिहास रच दिया।   
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने मैदान पर काटा गदर, तूफानी शतक लगाकर ध्वस्त किया 136 साल पुराना रिकॉर्ड

Andrew Flintoff Son Hits Century: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने मैदान पर तूफानी शतक लगाया है। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिसे 136 साल के इतिहास में कोई छू नहीं सका।

DPL 2026: IPL में कोहली के साथ बरपाया था कहर, अब इस बल्लेबाज ने DPL में 38 गेंदों पर 92 रन ठोककर मचाई तबाही

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में अनुज रावत और आर्यन गौर की शानदार पारियों की बदौलत पुरानी दिल्ली 6 ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, पुरानी दिल्ली 6 तीन जीत और दो हार के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि आउटर दिल्ली वॉरियर्स का जीत-हार का रिकॉर्ड तो वही है, लेकिन नेट रन-रेट खराब होने के कारण वे चौथे नंबर पर हैं।

Lionel Messi: पिता के निधन से टूट गए लियोनल मेसी, फुटबॉल खेलने को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला

Lionel Messi Took Break From Football: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी ने 68 वर्ष की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे वक्त से बीमार थे और उन्होंने रोसारियो के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। दुख की इस घड़ी में मेसी ने फुटबॉल से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast