Search KhabarFast

Press ESC to close

हरिद्वार में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, पंजाब से मास्टरमाइंड गिरफ्तार

हरिद्वार में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, पंजाब से मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Haridwar News: उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार में नकली नोटों के बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए इसके दो मुख्य आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों की पहचान सुखबीर सिंह और उसके साथी पवन कुमार के रूप में हुई है। इससे पहले इस मामले में चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभय सिंह ने बताया कि 6 जुलाई को पुलिस ने चेकिंग के दौरान सरजीत सिंह, टिंकू, सुमित कुमार और संजीव कुमार को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 500 रुपये के नकली नोटों की कुल 84,500 रुपये की रकम बरामद हुई थी।

जांच में सामने आया पूरा मामला

जांच में सामने आया कि ये चारों आरोपी पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले हैं और हरिद्वार में नकली नोट चलाने आए थे। पुलिस के अनुसार, वे करीब 10 हजार रुपये के नकली नोट बाजार में पहले ही चला चुके थे। इसके बाद 10 जुलाई को पुलिस ने टिंकू और सुमित से पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने गिरोह के मास्टरमाइंड सुखबीर और पवन के नाम बताए। इसके आधार पर पुलिस की टीम पंजाब पहुंची और गुरदासपुर निवासी 32 वर्षीय पवन कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 5 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए।

गिरफ्तार हुए आरोपी

इसके अलावा अमृतसर निवासी 52 वर्षीय सुखबीर सिंह को पठानकोट हाईवे पर स्थित 'बापू दा ढाबा' से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 1 लाख रुपये के नकली नोट मिले। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर और एक कार भी बरामद की है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पवन ढाबे की आड़ में और सुखबीर कपड़ों के कारोबार की आड़ में नकली नोटों का कारोबार चला रहे थे। दोनों मिलकर 1 लाख रुपये के नकली नोट के बदले 50 हजार रुपये असली नकद लेते थे और मोटा मुनाफा कमाते थे।

आरोपियों की दोस्ती जेल में हुई  

पुलिस ने बताया कि सुखबीर पहले भी बैंक धोखाधड़ी और नकली नोट रखने के मामलों में जेल जा चुका है। वहीं पवन भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद रह चुका है। दोनों की दोस्ती जेल में हुई थी, जिसके बाद उन्होंने नकली नोट छापने का गिरोह शुरू किया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी उच्च गुणवत्ता वाले कागज पर प्रिंटर से नकली नोट छापते थे। इसके बाद नोटों को धूप और धूल में रखते थे ताकि वे पुराने और असली जैसे दिखें। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। 

Also read: Uttarakhand News: उत्तराखंड के CM धामी का बड़ा ऐलान, देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पेंशन लेने पहुंचा बुजुर्ग के खाते में आया 15 अरब रुपए, पैसा निकालने के दौरान जो हुआ जानकर चौंक जाएंगे

Bihar News:एक कहावत आपने सुनी होगी कि जब ऊपरवाला देता है तो छप्पर फाड़कर देता है लेकिन, इस बार ये कहावत सच हो गई है। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसा मामला आया है, जो इस कहावत को सच कर देता है। हालांकि, एक गरीब परिवार के लिए ये आनंद का पल बल कुछ समय के लिए रहा।

कुरुक्षेत्र में डीजल भरवाकर भागने लगा कार चालक, 1 किलोमीटर तक कार में चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में एक सरकारी पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाकर पैसे दिए बिना भागने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस दौरान पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने हिम्मत दिखाते हुए कार का दरवाजा खोलकर अंदर बैठ गया।

उत्तराखंड पुलिस के जवानों के 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर "पुलिस अधिकार मार्च" सफलतापूर्वक संपन्न, लोगों ने किया समर्थन

Uttrakhand News: उत्तराखंड पुलिस के जवानों की वर्षों से लंबित 4600 ग्रेड पे की न्यायपूर्ण मांग के समर्थन में आज देहरादून में आयोजित "पुलिस अधिकार मार्च" शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मार्च में पुलिस परिवार, पूर्व सैनिकों, सामाजिक एवं विभिन्न राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर पुलिस कर्मियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast