Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Uttarakhand News: सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार (सेवा पखवाड़ा)' कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और सेवा पखवाड़ा इसी संकल्प को साकार करने का माध्यम है।

शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में जो पेड़ सूख चुके हैं अथवा लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं, उनकी प्राथमिकता के आधार पर लॉपिंग एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को दो दिन मसूरी में कैंप लगाकर पात्र लोगों को योजना का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की फाइल लंबित नहीं रहनी चाहिए। अधिकारी समयबद्ध तरीके से प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करें तथा आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के संकल्प के साथ इन पाँच वर्षों में उत्तराखंड में विकास एवं सांस्कृतिक अस्मिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सशक्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, सशक्त भू-कानून तथा देश में नई मिसाल कायम करते हुए मदरसा बोर्ड को समाप्त कर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा मातृशक्ति को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया गया है। राज्य में निवेश, रोजगार, बेहतर कनेक्टिविटी तथा चारधाम सहित धार्मिक एवं पर्यटन अवसंरचना के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि पूर्ण पारदर्शिता के साथ 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान किए गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पेंशन लेने पहुंचा बुजुर्ग के खाते में आया 15 अरब रुपए, पैसा निकालने के दौरान जो हुआ जानकर चौंक जाएंगे

Bihar News:एक कहावत आपने सुनी होगी कि जब ऊपरवाला देता है तो छप्पर फाड़कर देता है लेकिन, इस बार ये कहावत सच हो गई है। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसा मामला आया है, जो इस कहावत को सच कर देता है। हालांकि, एक गरीब परिवार के लिए ये आनंद का पल बल कुछ समय के लिए रहा।

कुरुक्षेत्र में डीजल भरवाकर भागने लगा कार चालक, 1 किलोमीटर तक कार में चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में एक सरकारी पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाकर पैसे दिए बिना भागने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस दौरान पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने हिम्मत दिखाते हुए कार का दरवाजा खोलकर अंदर बैठ गया।

उत्तराखंड पुलिस के जवानों के 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर "पुलिस अधिकार मार्च" सफलतापूर्वक संपन्न, लोगों ने किया समर्थन

Uttrakhand News: उत्तराखंड पुलिस के जवानों की वर्षों से लंबित 4600 ग्रेड पे की न्यायपूर्ण मांग के समर्थन में आज देहरादून में आयोजित "पुलिस अधिकार मार्च" शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मार्च में पुलिस परिवार, पूर्व सैनिकों, सामाजिक एवं विभिन्न राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर पुलिस कर्मियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast