Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत-रूस की पुरानी दोस्ती को लेकर हो रही चर्चा, इन मुद्दों पर हो सकता है समझौता

भारत-रूस की पुरानी दोस्ती को लेकर हो रही चर्चा, इन मुद्दों पर हो सकता है समझौता

India Russia Realtion: भारत और रूस की दोस्ती के बारे में पूरी दूनिया को पता है। यहां तक की अमेरिका के साथ बेहतर हुए संबंधों के दौर में भी रूस ने भारत का साथ नहीं छोड़ा। वहीं, अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से दोनों देशों की दोस्ती में नई गहराई देखने को मिल सकती है। भारत में इन दिनों रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा की तैयारियां तेज हैं। 4 से 5 दिसंबर को रूसी राष्ट्रपति 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान भारत और रूस के बीच रोजगार, S-400 सिस्टम और सुखोई-57 लड़ाकू विमानों को लेकर बड़े समझौते हो सकते हैं।

2021 में भारत आए थे पुतिन

बता दें कि पुतिन आखिरी बार 2021 में भारत आए थे। रूस–यूक्रेन युद्ध के बाद ये उनकी पहली भारत की यात्रा होगी। ये दौरा ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर टैरिफ और जुर्माना लगाया है। वहीं, भारत तेल आयात में कमी करके दोनों देशों के साथ संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है।

इन मुद्दों को लेकर हो सकता है समझौता

सुखोई-57 लड़ाकू विमान- भारत पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की जरूरत को देखते हुए सुखोई-57 के भारत में सह-उत्पादन को लेकर फैसला ले सकता है। खासकर उस हालत में जब भारतीय वायुसेना के पास लड़ाकू विमान की भयंकर कमी है। मिग-21 के दो स्क्वाड्रन हाल ही में रिटायर हो चुके हैं। इनकी जगह लेने के लिए एलसीए मार्क 1ए कब तक भारतीयों वायु सेना में शामिल हो पाएगा इसका कोई अभी अता पता नहीं है। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि भारतीय वायुसेना के सामने चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं और उसे टू फ्रंट वॉर पर एक साथ जूझना पड़ रहा है।

S-400 सिस्टम- भारत रूस से 5 और S-400 रडार सिस्टम खरीदना चाहता है। पहले लिए गए 5 सिस्टम में से 3 मिल चुके हैं, 2 की आपूर्ति बाकी है। ऑपेरशन सिंदूर में जिस तरह से S-400 ने अपनी काबलियत दिखाई उससे भारत की नजर न केवल इस सिस्टम के और अधिक लेने की है, बल्कि वह चाहता है कि पुराने करार में दो S 400 की जल्द डिलीवरी रूस करें।

रोजगार करार-  रूस अपने उद्योगों के लिए 10 लाख भारतीय कुशल श्रमिकों को काम पर रखना चाहता है। इसके लिए लेबर मोबिलिटी समझौता तैयार है। इसमें श्रमिकों की आवाजाही से लेकर सुरक्षा से जुड़े मुद्दे शामिल किए जाएंगे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ जैश का ठिकाना मरकज फिर से हुआ तैयार, नई बिल्डिंग में चढाया गया प्लास्टर-टाइल्स

Jais Headquater Reconstructed:भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त हुए थे। पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश का ठिकाना मरकज को भी तहस-नहस कर दिया गया था लेकिन, हालिया तस्वीरों ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 15 महीने बाद बाद एक बार फिर मरकज का पुनर्निमाण किया गया है।

‘1971 की हार मत भूलिए...’ आसिम मुनीर पर फजलुर रहमान का तीखा हमला, दी बड़े बदलाव की चेतावनी

Pakistan News: पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर सीधा निशाना साधते हुए वरिष्ठ पाकिस्तानी नेता और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने सैन्य प्रतिष्ठान को 1971 में भारत के खिलाफ हुए युद्ध में मिली अपमानजनक हार और आत्मसमर्पण की याद दिलाई और चेतावनी दी कि निरंतर दमन और रक्तपात से क्षेत्र में नए भौगोलिक परिवर्तन हो सकते हैं।

ओमान में दर्दनाक सड़क हादसा...भारतीय यात्रियों की गाड़ी पलटने से एक की मौत, 9 घायल

Oman Road Accident: ओमान के हैमा विलायत में 22 अगस्त 2026 शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, सुल्तान सईद बिन तैमूर रोड पर भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक गाड़ी अचानक अपना कंट्रोल खो बैठी और पलट गई। इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast