'बीजेपी और कांग्रेस अलग कैसे?' राहुल गांधी ने IIT छात्रों को दिया कुछ ऐसा जवाब

'बीजेपी और कांग्रेस अलग कैसे?' राहुल गांधी ने IIT छात्रों को दिया कुछ ऐसा जवाब

Congress Vs BJP: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT ) मद्रास से संवाद किया। इस बातचीत में उन्होंने बच्चों से मौजूदा शिक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की है। इसके साथ ही बच्चों के सवाल पूछे जाने के बाद उन्होंने बताया कि बीजेपी और कांग्रेस किस तरीके से अलग है।

उन्होंने कांग्रेस और भाजपा के दृष्टिकोण में अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस का मानना है कि संसाधनों का वितरण ज्यादा न्यायसंगत तरीके से किया जाना चाहिए। इसके साथ विकास ज्यादा व्यापक और समावेशी होना चाहिए। तो वहीं, भाजपा का दृष्टिकोण 'ट्रिपल-डाउन' विकास पर आधारित है। जिसका अर्थ है विकास के लाभ सबसे ऊपर के वर्गों से होते हुए नीचे तक पहुंचते हैं।

IIT मद्रास के बच्चों ने पूछा सवाल

दरअसल, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT ) मद्रास से संवाद किया। इस दौरान एक बच्चे ने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि बीजेपी और कांग्रेस के काम करने के तरीके कैसे अलग हैं? इस पर राहुल ने जवाब दिया कि कांग्रेस संसाधनों को अधिक निष्पक्षता से वितरित करने में विश्वास करती है। जबकि भाजपा अधिक आक्रामक दृष्टिकोण अपनाती है। 

क्या है कांग्रेस का दृष्टिकोण?

कांग्रेस और भाजपा के दृष्टिकोण में अंतर को स्पष्ट करते हुए राहुल गांधी कहते है कांग्रेस का उद्देश्य समाज को ज्यादा समरस और सौहार्दपूर्ण बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समाज में कम संघर्ष होगा और लोग एक दूसरे से बेहतर तरीके से जुड़ेंगे तो यह देश के लिए भी फायदेमंद होगा। कांग्रेस संसाधनों को अधिक निष्पक्षता से वितरित करने में विश्वास करती है। 

कांग्रेस का मानना है कि समाज जितना ज्यादा सामंजस्यपूर्ण रहेगा. जितने कम विवाद होंगे, देश उतना ही बेहतर होता जाएगा। अगर हर रोज समाज में लड़ाई-झगड़ा होगा तो देश बेहतर नहीं बन पाएगा। इसलिए देश को अच्छा और बेहतर बनाने के लिए पहले समाज में प्यार जगाना होगा।

क्या है भाजपा का दृष्टिकोण?

कांग्रेस और भाजपा के दृष्टिकोण में अंतर को स्पष्ट करते हुए राहुल गांधी कहते है 'भाजपा का विश्वास 'ट्रिपल-डाउन' विकास में है।' जिसका अर्थ है विकास के लाभ सबसे ऊपर के वर्गों से होते हुए नीचे तक पहुंचते हैं। यानी ये तरीका समाज में असमानताओं को बढ़ाता है। भाजपा अधिक आक्रामक दृष्टिकोण अपनाती है।

अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर क्या बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों के संदर्भ में भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के दृष्टिकोण में कुछ मतभेद हो सकते हैं। लेकिन उनके रिश्ते दूसरे देशों के साथ समान ही होंगे। लेकिन यह समान होगा। उन्होंने कहा कि भारत को चीन और अमेरिका के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है।

शिक्षा के महत्व को किया रेखांकित

इसके अलावा राहुल गांधी ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकारों को गुणवत्ता वाली शिक्षा पर ज्यादा खर्च करना चाहिए। जिसे वे निजीकरण और वित्तीय प्रोत्साहनों के माध्यम से हासिल नहीं कर सकती। उन्होंने इस संवाद में छात्रों को ट्रेडिशनल करियर जैसे डॉक्टर, इंजीनियर या वकील बनने के अलावा बाकी रास्तों को अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

Leave a comment