Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत और पाकिस्तान में फिर से होगा आमान-सामन, एक और टी20 विश्व कप का कार्यक्रम हुआ जारी

भारत और पाकिस्तान में फिर से होगा आमान-सामन, एक और टी20 विश्व कप का कार्यक्रम हुआ जारी

T20 World Cup: एक तरफ टी20 विश्व कप भारत-श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है। दूसरी तरफ महिला टी20 विश्व कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर मुकाबला होने वाला है। मैच की तारीख भी सामने आ गई है।

बता दें कि आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप इस साल 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। इस दौरान 12 टीमें हिस्सा लेंगी। टीम को दो ग्रुप में बांटा गया है। चलिए जानते हैं टी20 विश्व कप का पूरा शेड्यूल और भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की तारीख।

फिर से होगा भारत-पाकिस्तान मैच

बता दें कि ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, भारत, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और पाकिस्तान को रखा गया है। लीग स्टेज में ही भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने वाला है। भारत-पाकिस्तान मैच 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। महिला क्रिकेट में भी दोनों देशों के बीच मैच फैंस में रोमांच भर देता है। इस मैच में भारत-पाकिस्तान के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है और स्टेडियम खचाखच भरे रहने की उम्मीद है। भारत ने हाल ही में खेले गए आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया 6 बार की चैंपियन टीम है। ऐसे में इस ग्रुप को 'ग्रुप ऑफ डेथ' भी कहा जा रहा है।  

स्कॉटलैंड-इंग्लैंड के मैच पर भी नजर  

बता दें कि नेपाल में हुए क्वालीफायर के बाद बांग्लादेश, आयरलैंड, नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड ने टी20 विश्व कप का टिकट कटा लिया है। अब ये टीमें मेजबान इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ खिताब की दौर में शामिल हो गई है। ग्रुप स्टेज में 20 जून को हेडिंग्ले में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच होने वाली भिड़ंत पर सबकी नजर है। यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें इंग्लैंड की धरती पर किसी विश्व कप में भिड़ेंगी। वहीं,टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 8 छक्के और 5 चौकों से की इस खिलाड़ी का बराबरी

Abhishek Sharma Performance: IPL 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 74 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast