Search KhabarFast

Press ESC to close

Babar Azam:क्यों कोहली का नाम सुनते ही भड़के बाबर, पत्रकार के सवाल पर हो गए लाल-पीला

Babar Azam:क्यों कोहली का नाम सुनते ही भड़के बाबर, पत्रकार के सवाल पर हो गए लाल-पीला

Babar Azam Lashehs Out On Journalist:पाकिस्तान सुपर लीग में रोज नए-नए ड्रामें हो रहे हैं। कभी गेंद का रंग बदल जाता है, तो कभी खिलाड़ी एक-दूसरे पर भड़क जाते हैं। अब नया विवाद बाबर आजम को लेकर हो गया है। मैच के बाद बाबर आजम एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए। 

दरअसल, मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाबर आजम से विराट के साथ तुलना होने के सवाल पर भड़क गए। पत्रकार ने सवाल किया कि उनकी तुलना अक्सर विराट कोहली से की जाती है लेकिन, कोहली मैच फिनिश करने में ज्यादा सफल माने जाते हैं। यह सवाल सुनते ही बाबर आजम नाराज हो गए। 

पत्रकार के सवाल पर भड़के बाबर 

पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए बाबर ने कहा कि यह यहीं पर खत्म करें। ऐसी बातें अपने पास रखें। तुलना बंद करें, यह आपकी गलतफहमी है कि मैच फिनिश नहीं किए। बाबर का ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा और फैंस के बीच बहस छिड़ गई। 

Also read: 23 साल की उम्र में फेंक डाली 154.2 की रफ्तार से गेंद, डेल स्टेन हुए फैन; कौन हैं IPL में कहर बरपाने वाले अशोक शर्मा

कराची और हैदराबाद के बीच खेला गया मुकाबला 

बुधवार को कराची नेशनल स्टेडियम में पेशावर जालमी का सामना हैदराबाद किंग्समेन से हुआ। इस मुकाबले में बाबर आजम की अगुवाई में पेशावर जाल्मी ने 146 रनों का लक्ष्य छह विकेट खोकर आखिरी गेंद पर हासिल किया। इस मुकाबले में बाबर आजम ने पेशावर जाल्मी को अच्छी शुरुआत दिलाई। बाबर ने 37 गेंदों में 43 रन बनाए। जिसमें 6 चौके शामिल रहे। हालांकि, वह 15वें ओवर के आखिरी गेंद पर आउट हो गए और मैच फिनिश करने से चूक गए। 

पाकिस्तान सुपर लीग के मौजूदा सीजन में बाबर आजम ने अब तक 2 मैचों में 126.15 की स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए हैं। इस जीत के साथ पेशावर जाल्मी प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। अब पेशावर जाल्मी का अगला मुकाबला कराची किंग्स से होना है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Vinesh Phogat Eliminated: एशियन गेम्स ट्रायल्स से बाहर हुई विनेश फोगाट, मीनाक्षी ने सेमीफाइनल में 6-4 से हराया

Vinesh Phogat Eliminated: ओलंपियन विनेश फोगाट की एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद को बड़ा झटका लगा है। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिलाओं की 53kg कैटेगरी के सिलेक्शन ट्रायल्स के सेमी-फ़ाइनल में हारने के बाद उनकी चुनौती खत्म हो गई। ट्रायल्स में उनके पिछले मैच काफ़ी अच्छे रहे थे, लेकिन मीनाक्षी गोयत के ख़िलाफ़ 4-6 से हार ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने की उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

IPL 2026: सूर्यवंशी का फाइनल मुकाबला खेलने का सपना टूटा, जानें अब कितने दिनों बाद मैदान पर आएंगे नजर

Vaibhav Sooryavanshi In IPL 2026: आईपीएल 2026 में किसी एक खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बंटोरी वो है वैभव सूर्यवंशी। राजस्थान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भी ऑरेंज कैंप होल्डर बने हुए हैं। यानी रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ऊपर हैं।

सूर्यकुमार यादव नहीं तो कौन संभालेगा टीम इंडिया का कमान? एशियन गेम्स के लिए 3 नाम रेस में आगे

Team India Next T20I Captain:भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बीसीसीआई ने आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय ओलंपिक संघ को 30 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी है। लिस्ट सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल है कप्तान सूर्यकुमार यादव का टीम में न होना।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast