Search KhabarFast

Press ESC to close

INDvsPAK: भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद PAK में भूचाल, आसिम मुनीर और PCB चेयरमैन में रार

INDvsPAK: भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद PAK में भूचाल, आसिम मुनीर और PCB चेयरमैन में रार

Dispute between Asim Munir and Naqvi: टी20 विश्व कप में भारत के हाथों पाकिस्तान को करारी हार मिली है। जिसके बाद पाकिस्तान की फजीहत हो रही है। इस फजीहत को अब पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर सहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी पर अपना ठिकरा फोड़ दिया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने से मना करने के फैसले पर यूटर्न ने पाकिस्तान की स्थिति को बिगाड़ दिया। मोहसिन नकवी ने मैच से पहले बड़ी-बड़ी बातें करते हुए सेना का जिक्र अपने बयान में किया था।

नकवी का आक्रमक बयान

भारत से मैच खेलने और आईसीसी की धमकियों को लेकर नकवी ने कहा था कि वह ना पाकिस्तान सरकार से डरते हैं। ना ही आसिम मुनीर से। इस तरह की बयानबाजी के बाद पाकिस्तानी मिली करारी हार के कारण शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी नाराज बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मैच खेलने से पहले मोहसिन नकवी ने सेना से कोई सलाह नहीं ली थी। जिसके कारण आसिम मुनीर नाराज बताए जा रहे हैं। मुनीर का कहना है कि यह मामला नकवी को क्रिकेट और एडमिनिस्ट्रेटिव तक रखना चाहिए।

भारत-पाक मैच का परिणाम

रविवार को भारत ने खेले गए टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान मात्र 114 रनों पर आउट हो गया। इसी जीत के साथ ही भारत टी20 विश्व कप में 8-1 से आगे है यानी 8 बार भारत को जीत मिली है और एक बार पाकिस्तान को। इस मैच में भारत की तरफ से हीरो रहे ईशान किशन, उन्होंने 40 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 8 छक्के और 5 चौकों से की इस खिलाड़ी का बराबरी

Abhishek Sharma Performance: IPL 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 74 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast