Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के हांसी में दर्दनाक हादसा, शेड की फाइबर प्लेट टूटने से कर्मचारी की मौत

Haryana News: हरियाणा के हांसी में दर्दनाक हादसा, शेड की फाइबर प्लेट टूटने से कर्मचारी की मौत

Haryana News: हरियाणा के हांसी में एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय सोलर कंपनी कर्मचारी की जान चली गई। जींद रोड स्थित जैन राइस मिल में मंगलवार को सोलर प्लेट लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान शेड के ऊपर काम कर रहा कर्मचारी अचानक करीब 30 से 35 फीट नीचे जा गिरा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान छोटी सातरोड निवासी बादल पुत्र रामलाल के रूप में हुई है। वह हिसार की एक सोलर कंपनी में साइड इंजीनियर के पद पर काम करता था। करीब एक साल पहले ही उसने कंपनी में नौकरी शुरू की थी।

जानकारी के मुताबिक, जैन राइस मिल में सोलर प्लेट लगाने का काम किया जा रहा था। मंगलवार को बिजली से जुड़ा काम पूरा करने के लिए कंपनी ने बादल और उसके साथी अक्षय को मौके पर भेजा था। दोनों शेड के ऊपर काम कर रहे थे। इसी दौरान बादल का पैर शेड में लगी एक पारदर्शी फाइबर प्लेट पर पड़ गया। बताया जा रहा है कि प्लेट पर धान की धूल जमा होने के कारण वह सामान्य शेड प्लेट जैसी दिखाई दे रही थी। पैर पड़ते ही फाइबर प्लेट टूट गई और बादल करीब 30 से 35 फीट नीचे कमरे के फर्श पर जा गिरा।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के तुरंत बाद कंपनी की निजी गाड़ी से बादल को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था बादल

बादल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों के मुताबिक, उसके माता-पिता दोनों बीमार रहते हैं और उसके छोटे भाई को लकवा है। ऐसे में परिवार की आर्थिक और घरेलू जिम्मेदारियां मुख्य रूप से बादल ही संभाल रहा था। मृतक के चाचा श्यामलाल ने बताया कि शेड की कुछ प्लेटों के बीच पारदर्शी फाइबर प्लेट लगाई गई थी। उस पर धूल जमी होने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल था। बादल का पैर पड़ते ही प्लेट टूट गई और वह नीचे गिर गया। इस हादसे से परिवार में शोक का माहौल है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सीएम नायब सैनी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, लापरवाही पर अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में लोगों की शिकायतें सुनीं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शिकायतों का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। एजेंडे में शामिल कुल 15 मामलों में से 11 का मौके पर ही निपटारा किया गया।

MP News: देवास में पुलिस अधिकारी की मौत के बाद CM मोहन यादव की सख्त कार्रवाई, अवैध शराब और ड्रग तस्करी के खिलाफ शुरू किया बड़ा ऑपरेशन

MP Illegal Liquor-Drug network: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते दिन 03 नवंबर 2026 मंगलवार शाम अपने घर पर एक हाई-लेवल मीटिंग की। इस दौरान देवास में अवैध शराब के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान एक पुलिस अधिकारी की मौत के बाद अवैध शराब, ड्रग तस्करी और संगठित अपराध पर पूरे राज्य में कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया। मीटिंग के दौरान, CM यादव ने सीनियर पुलिस अधिकारियों को पांच जिलों में चल रहे अवैध शराब नेटवर्क को खत्म करने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast