Search KhabarFast

Press ESC to close

बिहार में निकली 575 पदों पर भर्ती, हर महीने मिलेगी 1.15 लाख रुपये सैलरी; जानें योग्यता और आवेदन की पूरी डिटेल

बिहार में निकली 575 पदों पर भर्ती, हर महीने मिलेगी 1.15 लाख रुपये सैलरी; जानें योग्यता और आवेदन की पूरी डिटेल

Bihar Recuitement 2026:सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे मेडिकल क्षेत्र के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के तहत मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 575 पदों पर भर्ती निकाली गई है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1.15 लाख रुपये का मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पद भरे जाएंगे। इन पदों पर तीन साल के कार्यकाल के लिए नियुक्ति की जाएगी। कुल 575 पदों को मेडिकल के 10 अलग-अलग विभागों में बांटा गया है। इनमें रेडियोथेरेपी, रेडियोलॉजी, टीबी एवं चेस्ट, मनोरोग, फिजियोलॉजी, एनाटॉमी, चर्म एवं रति रोग, पीएमआर, पीएसएम और जेरियाट्रिक्स विभाग शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए MD, MS या DNB जैसी योग्यता निर्धारित की गई है। संबंधित मेडिकल काउंसिल या नेशनल मेडिकल कमीशन के तहत वैध रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है। कुछ नॉन-मेडिकल विषयों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित हैं। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक प्रॉस्पेक्टस जरूर देखना चाहिए।

कितनी होनी चाहिए उम्र?

आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 37 साल रखी गई है। सामान्य वर्ग की महिलाओं और बीसी-ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 40 साल है। वहीं, एससी-एसटी वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवार 42 साल तक आवेदन कर सकते हैं।

हर महीने मिलेगी 1.15 लाख रुपये सैलरी

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1,15,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के पहले से कार्यरत कर्मचारियों के लिए वेतन और भत्तों के अलग नियम लागू होंगे।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 23 नवंबर 2026 को रात 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान और फाइनल सबमिशन 23 नवंबर को रात 11:59 बजे तक किया जा सकेगा। आवेदन में सुधार के लिए 24 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए अलग से लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, MBBS और पोस्ट ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों, उच्च शिक्षा और अनुभव के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 2,250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को विभाग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में पदों के अनुसार योग्यता और अन्य शर्तें जरूर जांच लेनी चाहिए।
                   

Also read: त्योहारी सीजन से पहले आई गुड न्यूज, GST कलेक्शन ने तोड़ा रिकॉर्ड, खजाने में आए 2.31 लाख करोड़

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

EPFO की WhatsApp सर्विस हुई फेल, शुरू होते ही ठप पड़ा सिस्टम, यूजर्स बोले - 'नंबर पर कोई जवाब ही नहीं'

नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर है। एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने अब WhatsApp पर नई सर्विस शुरू कर दी है, जिसके बाद आप घर बैठे अपने PF बैलेंस, पासबुक और पिछले 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी ले सकते हैं।

हावाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, मनमाना किराया पर लगेगी रोक; नए नियम जारी

Flight Ticket Price: हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने 'भारतीय वायुयान नियम, 2026' अधिसूचित कर दिए हैं। नए नियमों के तहत अब सरकार को असाधारण परिस्थितियों में फ्लाइट टिकटों के किराए पर सीधे हस्तक्षेप करने का अधिकार मिल गया है। इसका उद्देश्य एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी पर लगाम लगाना और हवाई यात्रियों को टिकट बुकिंग में अधिक पारदर्शिता उपलब्ध कराना है। खास बात यह है कि अब

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast