Search KhabarFast

Press ESC to close

EPFO की WhatsApp सर्विस हुई फेल, शुरू होते ही ठप पड़ा सिस्टम, यूजर्स बोले - 'नंबर पर कोई जवाब ही नहीं'

EPFO की WhatsApp सर्विस हुई फेल, शुरू होते ही ठप पड़ा सिस्टम, यूजर्स बोले - 'नंबर पर कोई जवाब ही नहीं'

नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर है। एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने अब WhatsApp पर नई सर्विस शुरू कर दी है, जिसके बाद आप घर बैठे अपने PF बैलेंस, पासबुक और पिछले 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी ले सकते हैं। लेकिन इस सर्विस के लॉन्च होते ही यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

74वें स्थापना दिवस पर लॉन्च हुई सर्विस

EPFO ने 1 नवंबर 2026 को अपने 74वें स्थापना दिवस के मौके पर इस नई WhatsApp सर्विस को लॉन्च किया था। इसका मकसद एम्प्लाइज को PF से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है। अब छोटी-छोटी जानकारी के लिए EPFO की वेबसाइट या दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी।इस सर्विस के जरिए कर्मचारी WhatsApp पर मैसेज भेजकर अपना PF बैलेंस चेक कर सकते हैं, पासबुक देख सकते हैं और अपने अकाउंट के लेटेस्ट 5 ट्रांजैक्शन की डिटेल्स पा सकते हैं।

शुरू होते ही आने लगीं शिकायतें

हालांकि, नई सर्विस शुरू होते ही सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ आ गई है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।किसी यूजर ने लिखा कि WhatsApp पर मैसेज करने के बाद OTP ही नहीं मिल रहा है, तो किसी ने बताया कि बैलेंस चेक करने पर एरर आ रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि सर्विस का ऑप्शन चुनने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। यूजर्स कह रहे हैं कि EPFO का WhatsApp नंबर जवाब ही नहीं दे रहा।अभी यह साफ नहीं है कि यह दिक्कत सभी यूजर्स के साथ है या कुछ ही लोगों को इसका सामना करना पड़ रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि नई सर्विस होने की वजह से शुरुआती दिनों में तकनीकी दिक्कतें आना आम बात है। ऐसे में अगर आपको भी जानकारी नहीं मिल रही है, तो कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें।

Also read: Delhi News:राजधानी की हवा हुई जहरीली, AQI 428 के पार; मुंबई भी धुंध की चपेट में

पहली बार नहीं शुरू हुई WhatsApp सर्विस

आपको बता दें कि EPFO की WhatsApp सर्विस पहली बार शुरू नहीं हुई है। इसकी शुरुआत कोरोना महामारी के दौरान साल 2020 में हुई थी। मई 2020 में EPFO ने कर्मचारियों की शिकायतों और सवालों का जवाब देने के लिए WhatsApp हेल्पलाइन शुरू की थी।13 अक्टूबर 2020 तक इसे देश के सभी 138 रीजनल ऑफिस में लागू कर दिया गया था। उस समय इसका इस्तेमाल सिर्फ शिकायत और सवालों के जवाब के लिए होता था, लेकिन अब नई सर्विस में PF बैलेंस और पासबुक जैसी सुविधाएं भी जोड़ दी गई हैं, जिससे लाखों कर्मचारियों को फायदा होने की उम्मीद है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार में निकली 575 पदों पर भर्ती, हर महीने मिलेगी 1.15 लाख रुपये सैलरी; जानें योग्यता और आवेदन की पूरी डिटेल

Bihar Recuitement 2026:सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे मेडिकल क्षेत्र के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के तहत मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 575 पदों पर भर्ती निकाली गई है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1.15 लाख रुपये का मानदेय दिया

हावाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, मनमाना किराया पर लगेगी रोक; नए नियम जारी

Flight Ticket Price: हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने 'भारतीय वायुयान नियम, 2026' अधिसूचित कर दिए हैं। नए नियमों के तहत अब सरकार को असाधारण परिस्थितियों में फ्लाइट टिकटों के किराए पर सीधे हस्तक्षेप करने का अधिकार मिल गया है। इसका उद्देश्य एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी पर लगाम लगाना और हवाई यात्रियों को टिकट बुकिंग में अधिक पारदर्शिता उपलब्ध कराना है। खास बात यह है कि अब

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast