Gold-Silver Price Today 20 July 2026: देश सें सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। देश सें सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ जाने के कारण ऊर्जा की कीमतें बढ़ने लगी है। जिसकी वजह से महंगाई फिर से बढ़ गई है। इसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला रहा है। रॉयटर्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,000.55 डॉलर प्रति औंस पर है।
20 जुलाई को देश के प्रमुख शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने के दाम नरम रहे। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 143430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि मुंबई और कोलकाता में इसका भाव 143280 रुपये प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 1,43,280 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली और हाजिर सोना 4,000.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया।
मुंबई और कोलकाता में चांदी और सोने का भाव
मुंबई और कोलकाता में आज सोने की कीमतें लगभग समान स्तर पर बनी हुई हैं। ताजा बाजार भाव के अनुसार 22 कैरेट सोना 1,31,340 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,280 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। चांदी की कीमत मुंबई और कोलकाता में 2,29,900 पर पहुंच गई है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,43,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 131,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। 1 किलो चांदी की कीमत लगभग ₹2,34,900 रुपये पर मिल रहा है
पुणे और बेंगलुरु में आज सोने की कीमतें समान स्तर पर बनी हुई हैं। 24 कैरेट सोने का रेट 143,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 131,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पुणे और बेंगलुरू में चांदी लगभग 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास चल रही है।