Search KhabarFast

Press ESC to close

Lalit Modi British Citizenship:ललित मोदी ने ली ब्रिटिश नागरिकता, 16 साल से भारत से हैं बाहर

Lalit Modi British Citizenship:ललित मोदी ने ली ब्रिटिश नागरिकता, 16 साल से भारत से हैं बाहर

Lalit Modi British Citizenship:इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन और भगोड़े कारोबारी ललित मोदी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ललित मोदी ने दावा किया है कि वह अब ब्रिटिश नागरिक बन गए हैं। उन्होंने 14 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर अपनी ब्रिटिश नागरिकता मिलने की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि उन्हें ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है। ललित मोदी ने ब्रिटेन को अपना घर बताते हुए वहां के लोगों, संस्थाओं और परंपराओं के प्रति सम्मान भी जाहिर किया।

ललित मोदी ने अपनी पोस्ट में बताया कि 14 नवंबर 2026 को उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का अवसर मिला। इसी दौरान उन्होंने अपने जीवन की इस खास उपलब्धि के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने लिखा, "एक गर्व का पल, एक नया अध्याय। आज मुझे ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का सौभाग्य मिला, जहां मैंने अपने जीवन की एक बहुत खास और व्यक्तिगत उपलब्धि साझा की। मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है। ललित मोदी के मुताबिक, उन्होंने 15 सितंबर 2026 को अपने परिवार और दोस्तों के बीच ब्रिटिश नागरिकता मिलने का जश्न मनाया था। उन्होंने कहा कि यह समारोह हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा।

ब्रिटेन को बताया अपना घर, किंग चार्ल्स का भी किया जिक्र

ललित मोदी ने ब्रिटेन के प्रति अपना लगाव जाहिर करते हुए कहा कि यूनाइटेड किंगडम कई सालों से उनका घर रहा है। वह इस देश के लोगों, संस्थाओं, परंपराओं और मूल्यों का दिल से सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश नागरिक बनना उनके लिए सौभाग्य के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। इसे वह गर्व, कृतज्ञता और अपनेपन की भावना के साथ स्वीकार करते हैं। ललित मोदी ने अपने परिवार, दोस्तों और इस सफर में साथ देने वाले लोगों का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनियन को भी धन्यवाद दिया। अपनी पोस्ट के आखिर में उन्होंने किंग चार्ल्स तृतीय का जिक्र करते हुए लिखा, "ईश्वर राजा की रक्षा करे!"

2010 में भारत छोड़कर ब्रिटेन चले गए थे ललित मोदी

ललित मोदी साल 2010 से भारत से बाहर रह रहे हैं। IPL से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों और जांच के बीच उन्होंने भारत छोड़ दिया था। इसके बाद से वह ब्रिटेन में रह रहे हैं। भारत में उनके खिलाफ विभिन्न मामलों को लेकर जांच और कानूनी कार्रवाई का मामला चर्चा में रहा है। ललित मोदी IPL के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में IPL को एक बड़े व्यावसायिक टूर्नामेंट के रूप में स्थापित करने में उनकी अहम भूमिका रही थी। हालांकि, बाद में विवादों के चलते उन्हें BCCI से निलंबित कर दिया गया था।        

Also read: US स्टॉक मार्केट ने मनाया ट्रंप के हार का असली जश्न, जानिए क्या रहीं बड़ी वजह

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Microsoft Outage: 20 घंटे बाद पटरी पर लौट रहीं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं, 74 देशों में लाखों बिजनेस प्रभावित

Microsoft Outage:माइक्रोसॉफ्ट की आउटलुक और क्लाउड सर्विस में 12 नवंबर को आई तकनीकी दिक्कत के बाद अब सेवाएं धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि ज्यादातर क्षेत्रों में सर्विस रिस्टोर कर दी गई है। हालांकि, करीब 20 घंटे तक चली इस परेशानी ने दुनिया के 74 देशों में लाखों कारोबारों को प्रभावित किया।

US News: अमेरिका में बड़ा एविएशन संकट! एक तकनीकी खराबी से थम गई हवाई यात्रा, हजारों उड़ानें ठप

US News: अमेरिका में टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम में आई तकनीकी खराबी ने हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एहतियात के तौर पर देशभर के सभी अमेरिकी एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया, जिसके चलते हजारों उड़ानों को रोकना पड़ा। फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, इस व्यवधान के कारण करीब 7,000 उड़ानें देरी से चलीं या रद्द करनी पड़ीं। वहीं, फ्लाइटरडार24 के अनुसार, ग्राउंड स्टॉप का आदेश जारी होने के समय करीब 4,042 विमान हवा में थे और अमेरिकी एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहे थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast