Search KhabarFast

Press ESC to close

हिंसा की आग में फिर झुलसा बांग्लादेश, कई जगह आगजनी और हम धमाका, बस ड्राइवर को जिंदा जलाया

हिंसा की आग में फिर झुलसा बांग्लादेश, कई जगह आगजनी और हम धमाका, बस ड्राइवर को जिंदा जलाया

Bangladesh Violence: बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की आग में झुलस रहा है। फरीदपुर में कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने खड़ी बस में आग लगा दी और 60 साल के बस ड्राइवर जिंदा जला दिया।

बांग्लादेश में इस दौरान ढाका समेत कई इलाकों में आगजनी और बम की घटनाए सामने आई है। बांग्लादेश की अखबार के अनुसार मृतक की पहचान मोहम्मद कालाचन शेख के तौर पर हुई है। 

बंग्लादेश में भड़की हिंसा   

फरीदपुर के गोलचामत नए बस स्टैंड के पास ड्राइवर मोहम्मद कालाचन एक बस के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान बस में आग लगा दी गई। हालांकि, दमकलकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला और फरीदपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दिया। वहीं, 9 अक्टूबर को ही झेनैदाह में इस्लामिक यूनिवर्सिटी के लगभग 35 छात्रों को ले जा रही बस पर पेट्रोल बम फेंका गया। हालांकि, हमला किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसके अलावा रात लगभग 09:30 बजे मीरपुर-11 पोस्टऑफिस के सामने बसुमती परिवहन की एक बस में आग लगा दी गई।  

बांग्लादेश में जगह-जगह भड़की हिंसा  

रिपोर्ट के अनुसार ढाका और गाजीपुर में छह बस को आग के हवाले कर दिया गया। सावर में ढाका-अरिचा हाईवे के किनारे खड़ी दो बसों को जला दिया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने सोमवार को राजधानी की अहम जगहों पर 160 नए चेकप्वाइंट बनाए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हुए धमाकों और हमलों के सिलसिले में पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कम से कम 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।            

Also read: Brazil Election 2026: ब्राजील चुनाव में लूला की जीत, लोकतंत्र और देश की संप्रभुता पर दिया बड़ा बयान   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Beautiful Women Ranking: दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं के मामले में भारत तीसरे नंबर पर, रूस पहले और वेनेजुएला दूसरे स्थान पर

Most Beautiful Women Countries Ranking: दुनिया में सबसे खूबसूरत महिलाएं किस देश में रहती हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए एक ऑनलाइन रैंकिंग इन दिनों चर्चा में है। ट्रैवल प्लेटफॉर्म Mytour की ओर से जारी 20 देशों की सूची में रूस को पहला, वेनेजुएला को दूसरा और भारत को तीसरा स्थान दिया गया है। इस सूची को दक्षिण अफ्रीका स्थित रूसी दूतावास के आधिकारिक X अकाउंट से भी शेयर किया गया है।

पाकिस्तान में 400 रु लीटर पेट्रोल, 10 हजार में बिक रही कब्र, वीडियो वायरल, शख्स बोला- यहां मरना भी महंगा

Pakistan Petrol Price 400 Per Litre:पाकिस्तान में महंगाई आसमान छू रही है। आलम ये है कि वहां आम आदमी का जीना ही नहीं, मरना भी मुश्किल हो गया है। इस पर एक पाकिस्तानी यूट्यूबर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast