Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत में बढ़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड, TVS बनी नंबर-1 कंपनी

भारत में बढ़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड, TVS बनी नंबर-1 कंपनी

Top Electric Two Wheeler: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। अप्रैल 2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक्स की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। लोगों के बीच ईवी वाहनों की बढ़ती पसंद के चलते कंपनियों की सेल में बड़ा इजाफा हुआ है। अप्रैल महीने में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में सालाना आधार पर 61 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल अप्रैल में जहां 92,536 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, वहीं इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 1,48,677 यूनिट्स तक पहुंच गया है। इससे साफ है कि अब लोग पेट्रोल वाहनों के मुकाबले इलेक्ट्रिक विकल्पों की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं।

TVS Motor Company सबसे आगे

भारतीय बाजार में टॉप 10 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों की हिस्सेदारी करीब 94 फीसदी है। वहीं, सिर्फ टॉप 5 कंपनियां ही बाजार के 84 फीसदी हिस्से पर कब्जा जमाए हुए हैं। इस लिस्ट में TVS Motor Company सबसे आगे रही। कंपनी ने अप्रैल 2026 में 37,683 यूनिट्स बेचीं। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में करीब 89 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मार्केट शेयर 25 फीसदी तक पहुंच गया है। TVS के iQube और Orbiter मॉडल ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

दूसरे नंबर पर है Bajaj Auto

दूसरे नंबर पर Bajaj Auto रही। कंपनी ने चेतक स्कूटर की 32,898 यूनिट्स बेचीं। कंपनी की बिक्री में 71 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की गई। बाजार में बजाज की हिस्सेदारी 22 फीसदी है। तीसरे स्थान पर Ather Energy रही। कंपनी ने अप्रैल में 27,034 यूनिट्स बेचीं और 103 फीसदी की शानदार ग्रोथ हासिल की। कंपनी अब तक 6 लाख से ज्यादा ईवी बेच चुकी है और उसका मार्केट शेयर 18 फीसदी तक पहुंच गया है।

Ola Electric सालाना बिक्री में गिरावट

वहीं, Hero MotoCorp की विडा भी लगातार आगे बढ़ रही है। कंपनी ने अप्रैल में 15,238 यूनिट्स बेचीं। इसकी ग्रोथ करीब 148 फीसदी रही। पांचवें नंबर पर Ola Electric रही। हालांकि कंपनी की सालाना बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा ग्रीव्स इलेक्ट्रिक, रिवर मोबिलिटी, सिंपल इलेक्ट्रिक और बाउंस इलेक्ट्रिक जैसे ब्रांड भी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं। 

Also read: सस्ता लेकिन iPhone 16 जैसा लुक, Redmi का लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन मचा रहा धमाल; फीचर्स भी हैं शानदार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Electric Scooter: अब बिना ड्राइविंग लाइसेंस के भी चला सकेंगे ये स्कूटर, खर्चा भी है जीरो, फटाफट खरीद लें ये ई स्कूटर

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटरों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में Ampere ने अपना नया लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere Reo VYB लॉन्च किया है।

Royal Enfield Flying Flea C6 लॉन्च डिलीवरी शुरू, जानिए क्या है कीमत और खास फीचर्स

Royal Enfield Flying Flea C6: रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी फिलहाल कंपनी बेंगलुरु से इसकी डिलीवरी धीरे-धीरे शुरू कर रही है। । Flying Flea C6 के साथ रॉयल एनफील्ड ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में आधिकारिक एंट्री कर ली है।

अब watchOS 27 में Apple Watch Series 6, 7, 8 और Ultra के लिए सपोर्ट बंद, Apple ने बताया इसका कारण

Tech Update: Apple ने पांच Apple Watch मॉडल के लिए watchOS 27 का सपोर्ट बंद करने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बताया है। कंपनी का कहना है कि नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-पावर्ड फीचर्स और Siri के बेहतर एक्सपीरियंस और ज़रूरी परफॉर्मेंस देने के लिए यह कदम ज़रूरी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast