Horoscope Today 8 september 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 8 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज मकर राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा, जबकि सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र और तनाव से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कन्या राशि के जातकों को नौकरी में अधिकारियों का सहयोग और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं और किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, लेकिन मन में चिंता बनी रह सकती है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं और आर्थिक स्थिति पर दबाव रह सकता है। खर्च बढ़ने की संभावना है। नौकरी से जुड़े इंटरव्यू या अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य और खानपान का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज वाद-विवाद से बचना बेहतर रहेगा। मित्र के सहयोग से आय बढ़ाने के नए साधन मिल सकते हैं। खर्च अधिक होने से चिंता बढ़ सकती है। वाहन के रखरखाव पर अतिरिक्त खर्च संभव है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी बरतें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज आत्मसंयम बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खर्च बढ़ सकते हैं और जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा और नई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो दिन अनुकूल हो सकता है। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में मुश्किलें आ सकती हैं और तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों में आत्मविश्वास बना रहेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आय में वृद्धि के संकेत हैं। नौकरी बदलने या स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है। संपत्ति में निवेश के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में बदलाव के लिए मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय बढ़ने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद से बचें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के मन में आशा और निराशा के मिश्रित भाव रह सकते हैं। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार में आय बढ़ने और लाभ के अवसर मिलने के संकेत हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति में निवेश के योग बन सकते हैं और परिवार के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि
धनु राशि वालों के मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। परिवार में सद्भाव बना रहेगा और संतान पक्ष से सुख मिल सकता है। वाहन पर खर्च बढ़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन खर्च भी बढ़ने की संभावना है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी, लेकिन सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी से छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कला और संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का अवसर मिल सकता है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। हालांकि जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कोई भी डील करने से पहले अच्छी तरह विचार करें, वरना नुकसान हो सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं और कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। मेहनत अधिक होगी, लेकिन लाभ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी और शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। पुराने मित्र से मुलाकात या उसके आगमन की संभावना है। माता का सहयोग मिलेगा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। संपत्ति से धन कमाने के नए साधन बन सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।