Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: सत्य निकेतन हादसे में बड़ा एक्शन, बिल्डिंग मालिक के बाद बेटा और पत्नी भी गिरफ्तार

Delhi News: सत्य निकेतन हादसे में बड़ा एक्शन, बिल्डिंग मालिक के बाद बेटा और पत्नी भी गिरफ्तार

Delhi News:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे के बाद अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता, उनका बेटा महेश और पत्नी उर्मिला शामिल हैं।  

सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद पुलिस ने बिल्डिंग मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने हरिराम को राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ा। इसके बाद जांच आगे बढ़ाते हुए उनके बेटे महेश और पत्नी उर्मिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया।  

प्रॉपर्टी पत्नी के नाम, बिजली कनेक्शन पति-बेटे के नाम

जांच से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, जिस प्रॉपर्टी में हादसा हुआ, उसके कागजात में इमारत हरिराम गुप्ता की पत्नी उर्मिला के नाम दर्ज बताई जा रही है। वहीं, बिजली कनेक्शन हरिराम और उनके बेटे महेश के नाम पर होने की जानकारी सामने आई है। तीनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हादसे में उनकी भूमिका और जिम्मेदारी को लेकर पूछताछ कर रही है।  

27 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के बाद घटनास्थल पर करीब 27 घंटे तक राहत और बचाव अभियान चलाया गया। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सोमवार को रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने की जानकारी सामने आई।  इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की खबर है। घटना के बाद इमारत की सुरक्षा, निर्माण और प्रशासनिक निगरानी को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच जारी है।  

पुलिस की जांच जारी

पुलिस हादसे के कारणों और इमारत में किए जा रहे निर्माण या मरम्मत कार्य से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। इससे पहले पुलिस ने फरार चल रहे बिल्डिंग मालिक की तलाश के लिए कई टीमें लगाई थीं और लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।  

हादसे के बाद प्रशासन की भूमिका और भवन सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठे हैं। दिल्ली नगर निगम के कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई की जानकारी भी सामने आई है। मामले में आगे की जांच के आधार पर अन्य जिम्मेदार लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।   

Also read: Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सरकार का बड़ा अभियान, स्कूलों से उद्योगों तक लोगों को जोड़ेगी सरकार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग; 9 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट

ByElection Date Announced:चुनाव आयोग ने देश की छह सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इनमें तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटें तथा असम की एक लोकसभा सीट शामिल है। इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।

LPG Cylinder Booking: ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन में बुक कर सकेंगे नया सिलेंडर

LPG Cylinder Booking:ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दोबारा बुकिंग की अवधि को 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast