Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसा...हरिराम-उर्मिला गुप्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, बेटे को 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसा...हरिराम-उर्मिला गुप्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, बेटे को 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

Satya Niketan PG incident: पटियाला हाउस के ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने सोमवार रात महेश गुप्ता को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। उनके माता-पिता, हरिराम गुप्ता और उर्मिला गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया। दरअसल, उन्हें सत्य निकेतन भवन ढहने के मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 6 सितंबर को पांच मंजिला इमारत गिरने से सात लोगों की जान चली गई थी। प्रथम श्रेणी ड्यूटी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) भव्य करहैल ने दिल्ली पुलिस और बचाव पक्ष के वकील यशपाल सिंह की दलीलें सुनने के बाद हिरासत का आदेश पारित किया।

Also read: Delhi News: सत्य निकेतन हादसे में बड़ा एक्शन, बिल्डिंग मालिक के बाद बेटा और पत्नी भी गिरफ्तार

बता दें, दिल्ली पुलिस ने महेश गुप्ता की हिरासत में और हरिराम गुप्ता और उर्मिला गुप्ता की 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए आवेदन दिया था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इमारत का बिजली कनेक्शन हरिराम गुप्ता के नाम पर था, जबकि उनका बेटा इसका प्रबंधन संभाल रहा था। संपत्ति हरिराम की पत्नी उर्मिला गुप्ता के नाम पर पंजीकृत थी। पुलिस ने आगे बताया कि भवन के मालिक और लाभार्थी, 81 वर्षीय हरिराम गुप्ता, उनकी 75 वर्षीय पत्नी उर्मिला गुप्ता और उनके 52 वर्षीय पुत्र महेश गुप्ता को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के दौरान पता चला कि संपत्ति उर्मिला गुप्ता के नाम पर है। इसका प्रबंधन और संचालन उनके पति हरिराम और पुत्र महेश द्वारा किया जा रहा था। हरिराम के नाम पर दो मंजिलों के बिजली कनेक्शन हैं। वे भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त सार्जेंट हैं। महेश हार्डवेयर और पेंट की दुकान चलाते हैं। उनके दो बच्चे हैं। इसके अलावा, पीजी ऑपरेटरों और श्रम ठेकेदारों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में उनकी भूमिका की भी जांच की जाएगी और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है। कुल 12 लोगों को बचाया गया, जिनमें से 7 की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों को शव सौंप दिए गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: सत्य निकेतन हादसे में बड़ा एक्शन, बिल्डिंग मालिक के बाद बेटा और पत्नी भी गिरफ्तार

Delhi News:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे के बाद अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता, उनका बेटा महेश और पत्नी उर्मिला शामिल हैं।

Aaj Ka Mausam 08 September: UP-बिहार से राजस्थान तक...इन 20 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

08 September Ka Mausam: देशभर के कई राज्यों को मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। गंगा-यमुना नदी उफान पर है, जिस वजह से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। इसी बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 08 सितंबर 2026 मंगलवार के लिए मौसम अपडेट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast