Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 08 September: UP-बिहार से राजस्थान तक...इन 20 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 08 September: UP-बिहार से राजस्थान तक...इन 20 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

08 September Ka Mausam: देशभर के कई राज्यों को मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। गंगा-यमुना नदी उफान पर है, जिस वजह से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। इसी बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 08 सितंबर 2026 मंगलवार के लिए मौसम अपडेट जारी किया है। IMD ने बताया कि देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान  समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। इसी के साथ IMD ने पहाड़ी राज्यों के लिए भूस्खलन की चेतावनी जारी की है, जिसके बाद से प्रशासन भी अलर्ट मोड पर हैं। तो चलिए देशभर के मौसम के बारे में जानते है।

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

IMD ने आज 08 सितंबर को लगऊग 17 से 20 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट की मानें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गुजरात, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी उम्मीद जताई गई है। इस दौरान 60-65KMPH की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी, जबकि कुछ इलाकों में हवा की स्पीड 70 से 80KMPH रह सकती है।   

Also read: Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसा...हरिराम-उर्मिला गुप्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, बेटे को 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

दिल्ली-NCR में बारिश का दौर

बीते दिनों देश की राजधानी दिल्ली में अचानक मौसम में बदलाव हुआ। बारिश ने दस्तक दी और लोगों को गर्मी से राहत मिली। IMD ने दिल्ली के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, 11 सितंबर तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इस बीच, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है। IMD ने राज्य के कई इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के लिए चेतावनी दी है। खीरी, बहराइच, बलरामपुर,आगरा, कानपुर,गोरखपुर समेक कई जिलों में बादल बरस सकते हैं।

बिहार में झमाझम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान  सीवान, सारण, गया, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, में तेज बारिश के आसार है। तो वहीं, हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। इसके अलावा गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।

हरियाणा में भी बदलेगा मौसम

दिल्ली के सटे NCR और हरियाणा के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, किसानों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। निचले इलाकों में पानी भर सकता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जामिया के बाद JNU में ग्रैफिटी पर विवाद, दीवारों पर लिखे मिले ‘फ्री उमर खालिद’ और ‘नक्सलबाड़ी जिंदाबाद’ के नारे

Derogetry Sologan In JNU: दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाद अब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

झमाझम बारिश से सहमे पुडुचेरी और ओडिशा, चक्रवाती तूफान का खतरा; येलो अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज बंद

Cyclone Hit Odisha:चक्रवाती तूफान की आशंका के बीच पुडुचेरी और ओडिशा में मौसम को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना ने

'कोई भी लक्ष्य इंडियन एयर फोर्स के पहुंच से बाहर नहीं', वायुसेना प्रमुख की पाक को चेतावनी

Indian Air Force: वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने रविवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता से कोई भी दुश्मन लक्ष्य सुरक्षित नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast