Search KhabarFast

Press ESC to close

Margashirsha Purnima 2026: साल खत्म होने से पहले कब मनाई जाएगी मार्गशीर्ष पूर्णिमा, नोट करें सही तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Margashirsha Purnima 2026: साल खत्म होने से पहले कब मनाई जाएगी मार्गशीर्ष पूर्णिमा, नोट करें सही तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Margashirsha Purnima Date: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा-पाठ, व्रत और दान-पुण्य करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन चंद्रमा अपने पूरे रूप में होता है। साथ ही, भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है। वैसे तो एक साल में 12 पूर्णिमा आती हैं, यानी हर महीने में एक पूर्णिमा, जिसका अलग-अलग है। ठीक वैसे ही मार्गशीर्ष पूर्णिमा को भी अहम माना जाता है। इस दिन को बत्तीसी पूर्णिमा भी कहा जाता है। ऐसे में चलिए जानते है ये साल खत्म होने से पहले मार्गशीर्ष पूर्णिमा की तिथि कब पड़ रही है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2026 की सही तारीख

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 दिसंबर की सुबह 10:47 बजे होगी। जिसका समापन अगले दिन 24 दिसंबर की सुबह 6:57 बजे होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर मार्गशीर्ष पूर्णिमा की सही तारीख 23 दिसंबर ही है। इसी दिन व्रत, पूजा और स्नान-दान किया जाएगा। 

Also read: Kharmas 2026: शादी से लेकर गृह प्रवेश तक...खरमास में भूलकर भी न करें ये काम, यहां जानें इस दौरान क्या करें

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 5:21 बजे से 6:16 बजे तक 
प्रातः संध्या मुहूर्त - सुबह 5:48 बजे से 7:11 बजे तक 
चंद्रोदय का समय - शाम 4:41 बजे 
राहुकाल - दोपहर 12:20 बजे से 1:45 बजे तक

मार्गशीर्ष पूर्णिमा की पूजा-विधि

1. सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पवित्र नदी या सामान्य पानी में थोड़ा-सा गंगाजल छिड़ककर स्नान करें। 
2. इसके बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनें और पूजा स्थल की सफाई करें। 
3. इसके बाद व्रत और पूजा का संकल्प लें।
4. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। 
5. इस दौरान उन्हें तुलसी, पीले फूल, फल और पंचामृत अर्पित करें। 
6 इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुनना या पढ़ना बहुत शुभ माना जाता है।
7.आखिर में शाम के समय चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को दूध और जल से अर्घ्य दें। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 27 November 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

Horoscope Today 27 November 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, दैनिक राशिफल में ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। किसी राशि के लिए करियर और कारोबार में सफलता के योग बन रहे हैं, तो किसी को पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। वृश्चिक राशि वालों के लिए योग और ध्यान लाभकारी रहेंगे, जबकि मकर राशि के जातकों को सामाजिक संपर्कों और पारिवारिक रिश्तों से फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Kharmas 2026: शादी से लेकर गृह प्रवेश तक...खरमास में भूलकर भी न करें ये काम, यहां जानें इस दौरान क्या करें

Kharmas Date: हिंदू धर्म में खरमास की अवधि को विशेष महत्व दिया जाता है। ये वही समय होता है जब शादी-विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों से दूरी बना ली जाती है। पंचांग के अनुसार, साल में दो बार खरमास लगता है, पहला खरमास दिसंबर से जनवरी और दूसरा मार्च से अप्रैल के महीने में आता है। इस दौरान भगवान सूर्य धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, जिस वजह से इस अवधि को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast