Weather Update 29 November 2026: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। उत्तर भारत में सर्दी के साथ सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। जबकि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी है। दोनों ही परिस्थितियों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिण के तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं। तो वहीं, उत्तर के दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्सों समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। जिससे दृश्यता कम हो सकती है और यातायात को बाधित कर सकती है।
दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आज 29 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके अलावा लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी हल्की बारिश के आसार बन रहे है। IMD ने इव राज्यों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। दूसरी तरफ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी मौसम करवट ले रहा है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। जबकि हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की जा सकती है। ये सिलसिला 02 दिसंबर तक जारी रह सकता है।
Also read: RBI New Rules: ATM से पैसे निकालने पर अब कितना लगेगा चार्ज? RBI के नए नियम लागू
उत्तर भारत में छाएगा कोहरा
अब अगर उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो यहां सर्दी पूरी तरह दस्तक दे चुकी है। सुबह-शाम ठंड के साथ घने कोहरे और धुंध का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। बिहार, राजस्थान और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही, पूर्वोत्तर भारत के नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसकेअलावा पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए भी अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, यहां कुछ इलाकों में 01 दिसंबर तक कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। यहां दिन के समय आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हालांकि, सुबह-शाम की ठंड और कोहरा छाया रह सकता है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।