UKSSSC SI Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने साल 2026 के लिए सब इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 200 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों में सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस), सब इंस्पेक्टर (इंटेलिजेंस), प्लाटून कमांडर (PAC/IRB), फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और आबकारी विभाग में सब एक्साइज इंस्पेक्टर शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
1 दिसंबर से शुरू होगा आवेदन
आवेदन प्रक्रिया 01 दिसंबर 2026 से शुरू होगी और 31 दिसंबर 2026 तक चलेगी।करेक्शन विंडो कब तक खुली रहेगी
आवेदन के बाद अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो उम्मीदवार 4 जनवरी से 6 जनवरी 2027 तक करेक्शन कर सकेंगे। भर्ती परीक्षा 18 अप्रैल 2027 को आयोजित होने की संभावना है।
वैकेंसी डिटेल्स
सबसे ज्यादा 93 पद सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) के हैं। इसके अलावा 81 पद प्लाटून कमांडर (PAC/IRB), 19 पद सब इंस्पेक्टर (इंटेलिजेंस), 5 पद फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और 2 पद सब एक्साइज इंस्पेक्टर के लिए रखे गए हैं।
Also read: Uttarakhand News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 1200 जगहों पर मॉक ड्रिल, मंत्री मदन कौशिक ने तैयारियों का लिया जायजा
क्या चाहिए योग्यता
हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग रखी गई है। सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होना जरूरी है। फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर के लिए बीएससी के साथ 6 महीने का कंप्यूटर एप्लीकेशन सर्टिफिकेट चाहिए। वहीं सब एक्साइज इंस्पेक्टर के लिए उत्तराखंड बोर्ड या समकक्ष बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।