IMD Rain Alert: आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर रहेगा। इस दौरान कई इलाकों मे हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश संभव है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया है कि इस दौरान हवा की स्पीड 70 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। तो चलिए देशभर के मौसम का हाल जाानते है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज लगभग 16 राज्यों में बारिश संभव है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 की स्पीड से हवा चलेगी।
Also read: Semicon India 2026: सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत ने शुरू किया दूसरा चरण, PM मोदी ने दिखाई झलक
बारिश के साथ IMD ने कई राज्यों में तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जबकि कुछ इलाकों में हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।
IMD ने लोगों को दी सलाह
IMD के अनुसार, देश में अभी भी मानसून की स्थिति बनी हुई है। जिसे देखते हुए IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना की वजह से खुले मैदान में न खड़े हो। इसके अलावा निचले इलाकों और नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को बाढ़ की स्थिति की ताजा जानकारी के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी गई है। तो वहीं, फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों को भी सलाह दी गई है।