NTA Exam Calendars: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने JEE मेन, UGC NET और CUET PG परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ये सभी दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक आयोजित की जाएगी। NTA ने उम्मीदवारों से परीक्षाओं का कैलेंडर देखने को कहा है, जिसके लिए उन्हें NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
जानकारी के अनुसार, UGC NET की परीक्षा 14 से 19 दिसंबर तक संपन्न होंगी, जबकि JEE मेन की परीक्षा 22 से 24 और 28 से 30 जनवरी 2027 तक आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा CUET PG की परीक्षाएं 1 से 5 , 8, 12 से 20 और 24 से 25 मार्च 2027 के बीच होगी। बता दें, उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन से चार दिन पहले जारी कि दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपने पेपर के आधार पर परीक्षाओं का शेड्यूल समय-समय पर चेक करते रहें।
Also read: PM मोदी के जन्मदिन पर इजरायल और रूस से आई बधाई, नेतन्याहू-पुतिन ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जमकर की तारीफ
इन परीक्षाओं का कैलेंडर हुआ जारी
JEE मेन, UGC NET और CUET PG के अलावा आर्मी कैडेट्स कॉलेज, निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम, सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम, NIFT प्रवेश परीक्षा, कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT), NITTT - तकनीकी शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पहल प्रशिक्षण (भाग 1), NITT समेत कई परीक्षाएं शामिल है।