Horoscope Today 03 August 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 03 अगस्त 2026 सावन मास का पहला सोमवार है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन शिव भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न के लिए पूजा-पाठ करते हैं और व्रत भी रखते हैं। इस दिन कुछ राशियों के जातकों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती हैं। जबकि कुछ को अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। तो चलिए जानते है कि आज का आपका दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि (Aries): आज के दिन मेष राशि के जातकों की किस्मत उनका साथ देगी। ऑफिस में जिम्मेदारी के साथ काम करें, सफलता जरूर मिलेगी। जीवनसाथी की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार का साथ बना रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन घर के कामों को लेकर भागदौड़ रहेगी। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। खर्चा बढ़ सकता है। वाहन की खरीदारी के लिए मार्केट जाएंगे। कारोबार में लंबे समय से अटकी डील आज फाइनल जरूर होगी। परिवार और जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनेंगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि (Gemini): आज का दिन मिथुन राशि के जातकों का भागदौड़ भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने काम किसी दूसरे पर मत टालें। कारोबार में रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। निवेश के लिए सोच-समझकर फैसला लें। बच्चों पर नजर रखें। सरकारी काम जल्दी से निपटा लें। करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। पार्टनर की भावनाओं को इग्नोर न करें। सेहत का ख्याल रखें।
कर्क राशि (Cancer): आज का दिन कर्क राशि वालों का मिला-जुला रहेगा। अपने काम पर फोकस करें। ऑफिस में किसी दूसरे की बातों में न आए। समय पर काम पूरा करें। परिवार में कुछ विवाद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। निवेश के योग बन सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। बड़े बुजुर्गों को जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वालों को आज के दिन सावधानी बरतनी होगी। लेकिन खुद पर विश्वास रखें। करियर के लिए लिए गए फैसले भविष्य में जरूर सफल होंगे। नौकरी बदलने वालों को अच्छा मौका मिल सकता है। परिवार के साथ घूमने का प्लान सफल होगा। आर्थिक मामलों में किसी अनजान पर भरोसा न करें। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।
कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि के जातकों को आज के दिन ऑफिस के कामों में सफलता मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। समय पर सारे काम पूरे होंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। धैर्य रखें। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। शादीशुदा जिंदगी में विश्वास बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती हैं।
तुला राशि (Libra): तुला राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। ऑफिस में अपने विरोधियों से दूरी बनाएं रखें। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कारोबार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ पुराना विवाद खत्म होगा। कारोबार में रुके हुए काम को गति मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में खुशियां छाई रहेगी। संतान पक्ष अपनी पढ़ाई पर ध्यान देगा और उसकी मेहनत जरूर रंग लाएगी।
धनु राशि (Sagittarius): आज के दिन धनु राशि वालों को सोच-समझकर फैसला लेना होगा। शेयर बाजार में लगाया हुआ पैसा मुनाफा देगा। घरेलू मामलों में धैर्य बनाए रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। माता जी की सेहत को लेकर डॉक्टर के पास जाना हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn): आज के दिन मकर राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए कामों में तेजी आएगी। कानूनी विवादों में राहत मिल सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से मुश्किलों भरा समय भी पार होगा। परिवार का भी सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। करियर में स्थिरता बनी रहेगी।
कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ा संभलकर चलने होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। खर्चों को नियंत्रण में रखें। जल्दबाजी में बना बनाया काम बिगड़ सकता है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलने से काम का बोढ बढ़ सकता है। पारिवारिक विवादों को जल्दी से सुलझाए।
मीन राशि (Pisces): मीन राशि वालों पर आज के दिन भोलेनाथ की खास कृपा बरसेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी मामले में पिता की सलाह काम आएगी। पुरानी गलतियों से सीखने का मौका मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
Also read: Sawan 2026: कल रखा जाएगा सावन के पहले सोमवार का व्रत, महादेव को प्रसन्न करने के लिए ऐसे करें शिवलिंग का जलाभिषेक