Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: UP-बिहार समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ 75KMPH की स्पीड से चलेगी हवाएं; यहां पढ़े 03 अगस्त का मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam: UP-बिहार समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ 75KMPH की स्पीड से चलेगी हवाएं; यहां पढ़े 03 अगस्त का मौसम अपडेट

03 August Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 03 अगस्त सोमवार के लिए देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार. आज देश लगभग 15 राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तर से लेकर पश्चिम और दक्षिण से लेकर पूर्व में झमाझम बादल बरसेंगे। इस दौरान 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा। तो चलिए जानते है आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अलावा सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं, पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में झमाझम बारिश के साथ भूस्खलन की चेतावनी दी गई है।

Also read: 'चाकू लेकर हत्या करने आया...' सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाईवोल्ट्रेड ड्रामा, संदिग्ध को पकड़ा

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली में बारिश होने के बाद भी फमस लोगों को परेशान कर रही है। इसी बीच, IMD ने दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की ज्यादा उम्मीद नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट

IMD ने उत्तर प्रदेश के लिअ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मेरठ, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर जैसे कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। IMD ने बताया कि राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश हो सकती है। ये सिलसिला 07 अगस्त तक जारी रह सकता है।

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो बिहार में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। राज्य के कई जिलों में 05 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान निचले इलाकों में जलभराव की समस्या लोगों को परेशान कर सकती है।

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा

अब अगर पहाड़ी राज्यों के मौसम की बात करे तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मानसून सक्रिय रहेगा। IMD ने बताया कि 03 अगस्त को इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए प्रशासन ने सर्तकता बरतने की अपील की हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'चाकू लेकर हत्या करने आया...' सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाईवोल्ट्रेड ड्रामा, संदिग्ध को पकड़ा

Assault On Pappu Yadav:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा हो गया। वह दिल्ली स्थित आवास पर मीडिया से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान हाईवोल्टेड ड्रामा देखने को मिला। वहीं, मीडिया के सामने ही उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी बहस के बाद मारपीट हो गई।

Delhi News: 2009 के बाद पहली बार आपदा प्रबंधन कर्मचारियों के वेतन में होगी 100% तक की बढ़ोतरी, दिल्ली सरकार ने दिखाई हरी झंडी

Delhi Disaster management Staff Salary Hike: दिल्ली सरकार ने आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत, आधुनिक और अधिक पेशेवर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीएसडीएमए) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों, जिनमें परियोजना अधिकारी (पीओ), जिला परियोजना अधिकारी (डीपीओ) और परियोजना समन्वयक (पीसी) शामिल हैं, के वेतन में वृद्धि करने का फैसला लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast