Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 02 August 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें 12 राशियों का आज का राशिफल

Horoscope Today 02 August 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें 12 राशियों का आज का राशिफल

Horoscope Today 02 August 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानी 22 अगस्त 2026, रविवार कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। ग्रहों की चाल के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों को कारोबार में बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। वहीं मेष और कन्या राशि के लोगों के लिए भी आर्थिक दृष्टि से दिन बेहद अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आय में वृद्धि के अवसर बन सकते हैं। हालांकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल और जानें आपके भाग्य के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र और कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। किसी भी बड़े फैसले से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन पारिवारिक मामलों में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन थोड़ा थकान भरा रह सकता है। किसी भी निर्णय से पहले उसके दूरगामी परिणामों पर विचार करें। दूसरों की बातों में आकर फैसला लेने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आज मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं। भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और किसी को उधार देने में जल्दबाजी न करें। मन शांत रहेगा और परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति के संकेत हैं। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में राहत मिलेगी।

सिंह राशि (Leo)

आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, खासकर वाहन और मशीनरी का उपयोग करते समय। लंबे समय की मेहनत का फल मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo)

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया घर खरीदने या नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों का दिन मिश्रित रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक विवादों से बचें। किसी मित्र की मदद से आय बढ़ सकती है। परिवार में भाई-बहनों के साथ मतभेद की संभावना है, इसलिए संयम से काम लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है और मेहमानों का आगमन रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों को नए अवसर और प्रस्ताव मिल सकते हैं। हालांकि, अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार का पुराना विवाद समाप्त हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार में विवाद से बचें और दूसरों की बातों में आकर अपने रिश्तों पर शक न करें। माता-पिता और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के पुराने रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। धन लाभ के योग हैं, हालांकि परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 01 August 2026 Aaj Ka Rashifal: महीने के पहले दिन मेष समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Today 01 August 2026 Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 01 अगस्त 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के प्रभाव से कुछ जातकों को करियर, व्यापार, धन और पारिवारिक जीवन में सफलता एवं शुभ समाचार मिल सकते हैं, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और आपके भाग्य के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।

Hariyali Teej 2026: शादी के बाद पहली हरियाली तीज मायके में क्यों मनाई जाती है? राधा रानी से जुड़ी हैं ये खास परंपरा

Hariyali Teej Ritual: हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करवा चौथ और हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 14 अगस्त शुक्रवार शाम 6:46 बजे होगी

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast