Search KhabarFast

Press ESC to close

मां और सास को सैल्यूट कर जीता दिल! नए वायुसेना प्रमुख का पहला कदम बना मिसाल,वायरल हुआ VIDEO

मां और सास को सैल्यूट कर जीता दिल! नए वायुसेना प्रमुख का पहला कदम बना मिसाल,वायरल हुआ VIDEO

Delhi News: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने शनिवार को भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने ऐसा काम कर दिया जिससे पूरी सोशल मीडिया उनकी दीवानी हो गयी हैं। बता दें की एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने पदभार ग्रहण करने के बाद दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे, जहां उन्होंने देश के वीर शहीदों की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस औपचारिक सैन्य कार्यक्रम के ठीक बाद एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने वहां मौजूद अपनी माता निर्मला दीक्षित और अपनी सासू मां कमला पांडेय के पास जाकर उनके पैर छुए और उन्हें गरिमा के साथ सैल्यूट किया। देश के वीर जवानों को नमन करने के बाद परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लेकर उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत की।

आशुतोष दीक्षित ने वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कमान संभाली

भारतीय वायुसेना को नया मुखिया मिल गया है। एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कमान संभाल ली है। चार्ज लेते ही उनका एक दिल जीतने वाला अंदाज सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपनी मां और सास को सैल्यूट किया। उनके इस संस्कार को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।आशुतोष दीक्षित ने ऐसे समय में वायुसेना की कमान संभाली है, जब जटिल क्षेत्रीय सुरक्षा माहौल के बीच भारत अपनी सैन्य क्षमताओं को लगातार बढ़ा रहा है। उन्होंने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की जगह ली है, जो 43 साल के शानदार करियर के बाद रिटायर हुए हैं।

Also read: INDIA ब्लॉक की रैली से व्यापारियों की बढ़ी चिंता, दिवाली सीजन में दिल्ली के बाजारों में छाया सन्नाटा; 2.5 लाख दुकानें बंद रहने की आशंका

कौन हैं आशुतोष दीक्षित?

9 दिसंबर 1966 को जन्मे दीक्षित को 6 दिसंबर 1986 को वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में शामिल किया गया था। वो एक कुशल लड़ाकू पायलट हैं और 20 से ज्यादा तरह के विमानों पर 3500 घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव रखते हैं। उन्हें रणनीतिक योजना का माहिर माना जाता है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में उनकी अहम भूमिका रही है। इससे पहले वो वायुसेना के उप प्रमुख के पद पर थे। चार दशक के करियर में उन्होंने कमान, स्टाफ और ट्रेनिंग से जुड़े कई बड़े पद संभाले हैं। पदभार संभालने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का आभार जताया। साथ ही निवर्तमान प्रमुख एपी सिंह को भी धन्यवाद दिया और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके नेतृत्व में वायुसेना ने दिखाया कि सटीक और निर्णायक हवाई शक्ति क्या कर सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

त्योहारी सीजन से पहले आई गुड न्यूज, GST कलेक्शन ने तोड़ा रिकॉर्ड, खजाने में आए 2.31 लाख करोड़

GST Collection: त्योहारी सीजन से ठीक पहले देश की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी और राहत भरी खबर आई है। अक्टूबर 2026 में देश का कुल GST कलेक्शन 23 फीसदी की जबरदस्त छलांग के साथ 2.31 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है। सरकार ने रविवार को आंकड़े जारी किए हैं। यह उछाल मजबूत घरेलू बिक्री और इंपोर्ट से मिले शानदार रेवेन्यू की वजह से आया है।

₹32 हजार सस्ता हुआ Xiaomi का 65 इंच Smart TV, Flipkart सेल में मिल रही धांसू डील

Flipkart Sale:अगर आप अपने घर के लिए बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर चल रही Big Bang Diwali Sale में Xiaomi के 65 इंच स्मार्ट टीवी पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। इस डील के तहत टीवी की कीमत में करीब 32 हजार रुपये की कटौती की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast